DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मिडिल एचएम एवं शिक्षक के पदों में पदोन्नति, उच्च परीक्षा अनुमति आदि के लिए टीचर्स एसोसिएशन ने संयुक्त संचालक दुर्ग को सौंपा ज्ञापन

अर्जित अवकाश एवं युक्तियुक्तकरण से प्रभावित शिक्षकों के वेतन भुगतान के विषय पर भी की चर्चा

बालोद। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, संभाग दुर्ग के पदाधिकारियों द्वारा मंगलवार को संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, शैलेंद्र यदु के नेतृत्व में संभाग के सभी जिले के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों की संभाग में शिक्षा विभाग व ट्राइबल विभाग के स्कूलों में मिडिल एच एम व शिक्षक के पदों में शिक्षक एल बी व सहायक शिक्षक एल बी संवर्ग की पदोन्नति करने, विगत दो वर्षों से लंबित उच्च परीक्षा अनुमति के प्रकरण, पंचायत विभाग के अर्जित अवकाश का उपभोग करने सभी डीईओ को पत्र जारी करने, युक्तियुक्तकरण से प्रभावित शिक्षकों के रोके गए वेतन भुगतान की कार्यवाही करने सहित अन्य कई विषयों पर संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग श्री आर एल ठाकुर से मुलाकात कर चर्चा की व ज्ञापन सौंपा।

अधिकारी ने पदोन्नति सहित सभी विषयों पर सकारात्मक निर्णय लेकर नियमानुसार कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। अधिकारी से मुलाकात व चर्चा में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष व दुर्ग संभाग प्रभारी शैलेंद्र यदु ,प्रदेश सह सचिव बाबूलाल लाडे, जिला अध्यक्ष दुर्ग शत्रुहन साहू, जिला अध्यक्ष कबीरधाम रमेश कुमार चंद्रवंशी, दिलीप साहू जिलाध्यक्ष बालोद,गोपी वर्मा जिला अध्यक्ष राजनांदगांव, संजय राजपूत जिलाध्यक्ष खैरागढ़, श्री हरि जिलाध्यक्ष मोहला मानपुर,केशलाल साहू ब्लॉक अध्यक्ष कबीरधाम एवं गोकुल जायसवाल ,राममणि द्विवेदी आदि पदाधिकारी शामिल थे।

You cannot copy content of this page