DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाई – बहन के बीच सौहार्दपूर्ण बंधन का प्रतीक है रक्षाबंधन

बालोद। शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हर्राठेमा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बहुत ही धूमधाम से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया ।विवेकानंद सभागार में मां सरस्वती की छायाचित्र के सामने विधि- विधान से पूजन करने के बाद अतिथियों का सम्मान तिलक लगाकर किया गया। तत्पश्चात् सभी बहनों ने अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधी व मिठाई खिलाई। भाईयों ने रक्षा का संकल्प लेते हुए गिफ्ट भेंट किए। प्रभारी प्राचार्य सी एल कलिहारी ने इस महान पर्व की महिमा बताते हुए कहा कि रक्षा बंधन एक ऐसा त्यौहार है जो भाई-बहन के बीच सौहार्दपूर्ण बंधन का प्रतीक है यह भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम का प्रतीक है ,उसके बीच का बंधन प्रेम स्नेह और देखभाल से पोषित होता है । इस बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। डांस प्रतियोगिता में मीनाक्षी प्रथम, यामिका द्वितीय व खुशबू तृतीय स्थान पर रही, राखी बनाओ प्रतियोगिता में यूनिका प्रथम, चंचल द्वितीय व नेहा तृतीय स्थान पर रही ,रंगोली प्रतियोगिता में शालिनी प्रथम, वंदना द्वितीय एवं कनक तृतीय स्थान पर रही। जीत हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से पुरस्कार दिया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका श्रीमती द्रौपदी सिंह, लता ठाकुर ,शिक्षक प्रमोद अवस्थी, शोभित पटेल, प्रयागराज ठाकुर, शिव पटेल एवं ममता नुरूटी ने सहयोग प्रदान किये। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती लता ठाकुर पिल्ले ने किया।

You cannot copy content of this page