बालोद। बालोद जिले में इन दिनों महिला कमांडो द्वारा हेलमेट को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन और पद्मश्री शमशाद बेगम महिला कमांडो प्रमुख के नेतृत्व में अभियान जारी है। इस दौरान महिला कमांडो सड़क पर आकर वाहन चालकों को रुकवा कर उन्हें हेलमेट पहनने की अपील कर रही ।महिला कमांडो कह रही है कि हेलमेट पहनकर ही गाड़ी चलाइए भैया क्योंकि घर पर कोई अपना आपका इंतजार कर रहा है। घर वाले राह तकते रहते हैं कि आप कब और सही सलामत घर आओगे। हेलमेट पहन कर ही निकले और सुरक्षित घर लौटे। बढ़ती हुई सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने तथा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से महिला कमाण्डो अपने ग्रामो में वाहन चालकों एवं उनके परिवार से संपर्क कर यह समझाइश दे रही है। बाइक चालक को हेलमेट लगाकर तथा चारपहिया चालक को सीट बेल्ट लगाक एवं नियंत्रित ढंग से वाहन चलाने कह रही।

पद्मश्री शमशाद बेगम ने बतलाया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन बढती हुई दुर्घटना के रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हमारा सोचना यह है कि वाहन चालक को गाँव घर पर ही उनके परिवार के साथ समझाइश दिया जाए और यह कार्य महिला कमाण्डो ने अपने अपने गावों में प्रारंभ कर दिया है। कचरी बाई परसदा की कमांडो कहती है कि जिसके भी घर में गाड़ी है उसके घर में जाकर बताते हैं कि बिना हेलमेट के गाड़ी नहीं चलाना है। घर में सभी लोग रास्ता देख रहे होते हैं। तीजनबाई साहू बुदेंली की कमांडो कहती है कि यह जागरूकता कार्य हम लोग लगातार जारी रखेंगे। हमारे प्रयास से या अपने समझदारी से लोग हेलमेट लगाकर गाड़ी चलायेंगे तो उनके प्राणों की सुरक्षा, परिवार अपने बच्चों की हर तरह से देखभाल करते हुए सुरक्षित रहती है। अगर गाड़ी लेकर देते हैं तो हेलमेट लेकर भी दे और उसे लगाकर ही गाड़ी चलाने के लिए प्रेरित करे। लोग हमारे जीवन को सुरक्षित रखने के लिए सोच रहे हैं। अब हमें भी सोचना समझना और हेलमेट, सीट बेल्ट लगाकर नियंत्रित गति से गाड़ी चलाना होगा।
