DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

‘‘शासकीय महाविद्यालय, गुण्डरदेही में किया गया एल्युमनी मीट का आयोजन”

बालोद। शासकीय शहीद कौशल यादव महाविद्यालय, गुण्डरदेही, जिला – बालोद (छ.ग.) में विगत दिनों एल्युमनी समिति द्वारा भूतपूर्व छात्र-छात्राओं की बैठक आयोजित की गई। सत्र की प्रथम बैठक में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंदना बोस, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.के.डी.चावले, श्री डी.एस.सहारे,आर.पी.निषाद, सुश्री शिखा श्रीवास्तव, श्रीमती ऋतु सोरी, समस्त अतिथि व्याख्याता एवं महाविद्यालय के भूतपूर्व छात्र-छात्रा उपस्थित थेे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.ए.के.भुई द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ. बोस द्वारा एल्युमनी के स्वागत पश्चात् नैक मूल्यांकन में एल्युमनी संस्था की भूमिका तथा उसके महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में एल्युमनी अतिथियों द्वारा उनके अनुभव को साझा किया गया एवं सदस्यों ने इस प्रकार के कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में डॉ. तृप्ति राजपूत, विभागाध्यक्ष, भूगोल द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

You cannot copy content of this page