DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राहुल गांधी की प्रेस वार्ता का प्रसारण कांग्रेस भवन में देखा कार्यकर्ताओं ने, जाना कैसे हो रही है वोट चोरी, फर्जी मतदाताओं की करेंगे पहचान

बालोद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा भाजपा एवं चुनाव आयोग के वोट चोरी के सम्बन्ध में ऐतिहासिक प्रेस काँफ्रेंस को सोमवार को राजीव भवन में कांग्रेसजनों ने देखा और वोट चोरी के तरीकों को समझा। कार्यक्रम का उद्देश्य मताधिकार की रक्षा और बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को यह समझाना था कि इस तरह के फर्जी वोटर को अपने बूथ में पहचाने, इससे ही एक स्वस्थ लोकतन्त्र का निर्माण होगा और ऐसे लोग चुन कर आयेंगे जिन्हें जनता वाकई जिताना चाहती है। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, पुरुषोत्तम पटेल, यज्ञदेव पटेल, कमलेश श्रीवास्तव, मिथिलेश नूरूटी, अंचल प्रकाश साहू, सतीश यादव, निर्देश पटेल, सुमित शर्मा, मनोज ठाकुर, नारायण साहू, ललित कांवरे, साजन पटेल, वैभव शर्मा, मोहनीश पार्कर दिनेश्वर साहू, रोहित सागर, देवेन्द्र साहू, विक्की तिगाला, शादाब कुरैशी, रवि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page