DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महिला कमांडो ने खाली नहीं रहने दी जवानों की कलाई, पहुंची थाने और बटालियन तक, मनाया रक्षाबंधन

बालोद। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर महिला कमाण्डो ने पुलिस थाना कैम्पो में थाल सजाकर राखी के साथ पहुँची। पुलिस और बटालियन के जवानों एवं‌ कैदियों भाई को भी राखी के रूप में रक्षा सूत्र बांधकर उनके उज्जवल भविष्य एवं लंबी उम्र की कामनाएं की गई। पद्मश्री शमशाद बेगम ने सुरेगांव, विकासखंड डौडीलोहारा थाना पहुँच कर राखी बांधा। उन्होंने बतलाया विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कमाण्डो‌ जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर गर्व महसूस कर रही है। तीजन बाई कहती हैं कि हम लोगो ने पहले अपने पुलिस के जवानों को रक्षा सूत्र बाधा है अब गाँव जाकर अपने भाई को राखी बाधेंगी । इस प्रकार से अब मेरे दो भाई हो गये हैं । नीलकंठ भूआर्य एसआई ने कहा हम थाना सुरेगांव में अपने आप से सौभाग्यवान मानते है कि हम लोगो को ग्राम बुंदेली, सिंगारपुर की 30 कमाण्डो‌ बहने राखी बांधने आई हुई थी। हमे इतनी सारी बहने मिल गई है, हम लोग इनकी सुरक्षा और सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहेंगे । योगेश पटेल पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में कमाण्डो‌ थाना पहुँच रही है। जहाँ पर पुलिस जवानों के द्वारा उनका स्वागत सत्कार भी किया जा रहा है। इस अवसर पर सुरेगांव थाना में बलराम ठाकुर,कपिल ठाकुर, तुकाराम ठाकुर, वरुण कुर्रे , पुरषोत्तम यादव, केहर नेताम, तामेशवर साहू,योगेन्द्र विश्वकर्मा, आदि उपस्थित रहे।

गुरुर थाने में दियाबती की कमांडो ने मनाया रक्षाबंधन

इसी तरह गुरुर थाना में दियाबाती की महिला कमांडो रक्षाबंधन मनाने के लिए पहुंची। मौजूद थाना प्रभारी सुनील तिर्की सहित सभी स्टाफ के जवानों को कमांडो ने राखी बांधी उनके दीर्घायु की कामना की । इस दौरान महिला कमांडो रेवती साहू, मोना साहू, ललिता, पद्मनी सहित समस्त कमांडो सदस्य मौजूद रहे। हर साल यहां की कमांडो गुरुर थाने में रक्षाबंधन मनाने के लिए आती है।

You cannot copy content of this page