DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ठेमाबुजुर्ग पंचायत एवं शाला परिवार के माध्यम से दिया गया घर घर तिरंगा, हर घर हेलमेट का संदेश

बालोद। जिले के डौंडी ब्लॉक के ग्राम पंचायत ठेमाबुजुर्ग एवं शाला परिवार के माध्यम से समस्त ग्रामवासी शाला प्रबंधन समिति पालक समिति के माध्यम से सोमवार को हर घर तिरंगा और हर घर हेलमेट जागरूकता अभियान चलाकर अनूठा संदेश दिया गया। इस दौरान विद्यालय भवन में बच्चों के माध्यम से “तिरंगा” शब्द का मोनो बनाकर स्वच्छ भारत सुंदर भारत का संदेश दिया गया। बच्चों द्वारा अपने-अपने पालकों से वाहन चलाते वक्त अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करने पर जोर दिया गया। ताकि सब का जीवन सुखमय हो एवं किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ठेमाबुजुर्ग सरपंच जितेंद्र कोठारी, शिव प्रसाद बाला जनपद सदस्य, जसराज यादव, चैन सिंह मंडावी,सुहाग विश्वकर्मा, सतिमा बाई,पीलो बाई,अश्वनी बाई, बेलस राम बघेल, दिनेश कुमार साहू, भीषम यादव,कन्हैया यादव, बालकरण,संतोष नेताम, बसंत, हेम लाल, मिलउ रावटे, शिक्षक सोहन सिवाना,लक्ष्मी नारायण बंजारे, गजेन्द्र रावटे, इंद्र जीत देवांगन, खिलावान साहू उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page