भगवान के प्रति ये कैसा गुस्सा,शराब के नशे में कर दी शिव मंदिर में तोड़ फोड़,पकड़ाया तो कहने लगा: मेरी और बहनों की नहीं हो रही है शादी इसलिए जताई नाराजगी



ओरमा के शिव मंदिर में हुए तोड़फोड़ के आरोपी को पकड़ने में बालोद पुलिस को मिली सफलता

बालोद। एक आरोपी द्वारा अपनी व अपनी बहनों की शादी नही होने से ईश्वर को दोषी मानकर शिव मंदिर में तोड़फोड़ किया गया था। ओरमा में हुई इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश था। प्रार्थी नेमलाल साहू पिता बुध्दलाल साहू उम्र 49 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि ग्राम ओरमा वार्ड 01 में स्थिति तालाब के पास शिवलिंग व नंदी की मूर्ति गांव के सहयोग स्थापित किया गया था जिसमें गांव के लोग पूजा अर्चना करते हैं, दिनांक 23.07.2025 के करीबन रात्रि 11 बजे तक गांव के लोग वहां पर बैठे थे, तब तक मंदिर में स्थित शिवलिंग एवं नंदी का मूर्ति सही था, किन्तु दिनांक 24.07.2025 के प्रातः 05ः00 बजे गांव के लोग पुजा करने गये तो देखे कि मंदिर में तोड़ फोड कर क्षति पहुंचाया गया है। रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 301/2025 धारा 298 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद योेगेश पटेल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर एव थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना एवं सायबर सेल बालोद की टीम गठित किया गया था। सूचना मिलते ही एसडीओपी बालोद, थाना प्रभारी बालोद एवं सायबर के स्टाफ घटना स्थल पहुंचे l घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी ली गई एवं ग्रामीणों को आरोपी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द गिरफ्तार करने आश्वासन देकर किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर पुलिस को अवगत कराने के संबंध में समझाइश दी गई। पुलिस द्वारा लगातार आरोपी की पतासाजी करने के बाद संदेही नरेन्द्र निषाद उर्फ लल्लू पिता रामलाल निषाद उम्र 38 वर्ष निवासी शीतला पारा ग्राम ओरमा से पुछताछ किया जो गोल मोल जवाब दे रहा था। जिससे बारीकी से पुछताछ करने पर अंततः टूटकर बताया कि दिनांक 23.07.2025 को यह राज मिस्त्री काम कर शराब पीकर अपने ग्राम ओरमा गया, ग्राम ओरमा में भी शराब पीया और घर में खाना खाकर आराम करते सोचने लगा कि मेरी शादी एवं मेरी दो बहनों की शादी नहीं हो रही है। इस बात के लिए भगवान दोषी है, सोचकर गुस्से में करीबन रात 12 बजे ग्राम ओरमा के शिव मंदिर में मूर्ति खंडित कर तालाब में फेंक दिया एवं मनोज निषाद के साथ पूर्व में हुए विवाद की गुस्सा से मनोज निषाद के चार नग सायकल को तालाब में फेंक दिया। आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता है। उक्त गठित टीमो द्वारा तत्परता से आरोपी को पकड़ने में थाना बालोद पुलिस एवं सायबर सेल बालोद स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

दो साल पहले की गई थी स्थापना

जानकारी अनुसार तालाब पार में ग्रामीणों ने 2 साल पहले जन सहयोग से शिवमंदिर एवं नंदी बैल की स्थापना की थी। जिसे 23 जुलाई की रात्रि को आरोपी नरेंद्र निषाद पिता रामलाल निषाद के द्वारा आधी रात को मंदिर में तोड़फोड़ कर शिव एवं नदी बैल एवं अन्य सामग्री को तालाब में फेंक दिया था। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। ग्राम समिति और सरपंच एवं अन्य शिव भक्तों के द्वारा सिटी कोतवाली थाना बालोद में लिखित शिकायत दर्ज किया था। थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा द्वारा लगातार पतासाजी करने के बाद आरोपी नरेंद्र निषाद को कड़ी पूछताछ करने पर उन्होंने शिवलिंग एवं नदी बैल को तालाब में फेंकने को कबूल किया गया। आपको बता दें कि सोमवार को दोपहर 12 बजे से ही ग्राम के प्रमुख लोगों को बुला कर थाना प्रभारी ने जानकारी दिया कि आरोपी गांव का ही है, दोपहर 3 बजे से तालाब में शिवलिंग एवं नदी एवं अन्य सामग्री को मछुआरे के माध्यम से आरोपी के समक्ष निकाला गया। और ग्रामीणों के बीच पंचनामा कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग ग्रामीणों ने किया है। 2 दिन पहले सिटी कोतवाली पुलिस थाना से जानकारी के मुताबिक पुलिस जब जांच करने घटना स्थल पहुंच गए थे तो उनके परिजन ने आरोपी नरेंद्र निषाद को घर में नहीं होने की जानकारी दी। लेकिन जब जांच अधिकारी ने घर में अंदर तक प्रवेश किया तो आरोपी घर में छिपकर बैठा था। 2 दिन से लगातार कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूला है। थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी नरेंद्र कुमार निषाद ने पुलिस और ग्रामीणों को बताया कि घटना दिवस रात लगभग 11 बजे वे सोने के लिए बिस्तर में चला गया था, लेकिन नशा ज्यादा होने कारण उन्होंने अपने दोनों बहन की शादी नहीं होना एवं स्वयं के शादी नहीं होने को लेकर उन्होंने भगवान शिव पर नाराजगी जाहिर की। आरोपी ने कहा कि मेरी बहन है और मेरा शादी नहीं हो रहा है। इसको लेकर मैं शिव नंदी को तोड़फोड़ किया हूं। यह बात पुलिस और ग्रामीणों के बीच घटना स्थल पर स्वीकार किया। आरोपी ने लिखित शिकायत करने वालों में से ग्राम समिति के अध्यक्ष नेम लाल साहू, प्रीतम सोनकर, कमलेश साहू, रोहित साहू, बलराम साहू, सुदामा साहू, खिलेश्वर सोनकर, एवं शिव भक्तों के द्वारा आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस थाना में लिखित शिकायत की थी।
इधर ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि जिस जगह पर शिवलिंग का स्थापना हुआ था उसी स्थान पर दूसरा शिवलिंग का स्थापना बुधवार को ग्राम समिति के द्वारा किया जाएगा ।

You cannot copy content of this page