DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पौराणिक कथाओं के साथ जंगली भेजा स्कूल में हुआ नवाचार, बच्चों को सावन सोमवारी में सुनाई गई रामचरितमानस की कथा

गुरुर। शासकीय प्राथमिक शाला भेजा जंगली में बच्चों को रामचरितमानस की कथा सुनाई गई। सावन माह की सोमवार पर बच्चों को श्री रामचंद्र जी की प्रेरणादायक कहानी को सुनाया गया । सहायक शिक्षक सिंधु राम साहू ने रामायण की स्तुति किया। शाला के प्रधान पाठक षड प्रकाश किरण कटेन्द्र ने चतुर्थ सोंपान किष्किन्धाकण्ड के अंतर्गत वर्षा ऋतु का दोहा एवं चौपाई की व्याख्या करते हुए भगवान की कथा का वर्णन किया। कथा की समापन में सभी बच्चों के द्वारा आरती किया गया। बच्चों को अध्यात्म तथा पौराणिक कहानियों से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए नवाचार शाला में किया गया।

You cannot copy content of this page