DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

उपमुख्यमंत्री साव ने बालोद की शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी को किया सम्मानित

बालोद। 26 जुलाई 2025 को रायपुर स्थित होटल सॉलिटेयर में दिव्यांगता अधिकार अवसर और आशा शीर्षक पुस्तिका का विमोचन एवं दिव्यांगजनों के सम्मान हेतु एक गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्र अरूण साव रहे। समारोह की अध्यक्षता एवं संपादन कार्य के. शारदा द्वारा किया गया । जो राष्ट्रपति प्राप्त शिक्षिका है। इस पुस्तक के मुख्य संपादक के. शारदा ,उप संपादक धर्मानंद गोजे ,भाषा संपादन वसुंधरा गोजे, पुस्तक प्रभारी प्रीति शांडिल्य ने विशेष योगदान दिया। छत्तीसगढ़ राज्य के 39 नवाचारी शिक्षकों के द्वारा लेखन में योगदान रहा। कार्यक्रम के दिव्यांगजनों को समाज में समान अधिकार अवसर एवं आशा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार की गई पुस्तिका का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि अरुण साव ने कहा कि समाज तभी समरस बन सकता है जब हर वर्ग को समान अवसर मिले। दिव्यांगजनों की प्रतिभा और संकल्प समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। राज्य सरकार उनके सशक्तिकरण हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है ।

छत्तीसगढ़ के 39 शिक्षकों के द्वारा लेखन में दिया गया योगदान

उन 39 शिक्षकों में बालोद जिले से एकमात्र शिक्षिका प्रतिभा त्रिपाठी को लेखन कार्य के लिए स्मृति चिन्ह व पुस्तक देकर उपमुख्यमंत्री साव के द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य संपादन के शारदा ,धर्मानंद गोजे ,श्रीमती वसुंधरा गोजे प्रीति शांडिल्य का विशेष सहयोग रहा। लेखन समूह में सम्मिलित शिक्षक चंचल चंद्रा, प्रतिभा त्रिपाठी ,महेंद्र कुमार चंद्रा, मंजू पाठक ,श्रीमती ममता सोनी ,अनामिका चक्रवर्ती ,संतोष कुमार पटेल ,सुप्रिया शर्मा ,समीक्षा गायकवाड, खुमन लाल सिंह, अमरदीप भोगर , बिसेलाल ,परवीन देवी दिवाकर, डॉ कृष्ण लाल राणा श्रीमती ममता सिंह हिमकल्याणी सिन्हा ,,रजनी शर्मा वीरेंद्र कुमार, सईदा खान ,रिंकल बग्गा ,लक्ष्मण बांधेकर, देवेंद्र कुमार देवांगन ,कलेश्वर साहू, चानी ऐरी, संतोष कुमार कर्ष ,रश्मि वर्मा, संतोष कुमार तारक, बलराम नेताम , अनिल कुमार अवस्थी, श्रीमती बृजेश्वरी रावटे, यशवंत कुमार पटेल, श्याम सोनी, श्रीमती ज्योति शराफ शामिल है।

You cannot copy content of this page