DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आंगनबाड़ी सेक्टर अछोली के कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के द्वारा सेना के जवानों को रक्षाबंधन पर्व के लिए भेजा गया रक्षा सूत्र

बालोद/डौंडीलोहारा। भारत में भाई बहन का त्यौहार रक्षा बंधन के रूप में मनाया जाता है, इस पावन पर्व को हमारे देश के जवानों के साथ मनाने आंगनबाड़ी सेक्टर अछोली के कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने अपने हाथों से रक्षा सूत्र (राखी) बनाकर 1100 रक्षा सूत्र पोस्ट के माध्यम से भेजने सेक्टर प्रभारी को दी। साथ ही बधाई पत्र भी लिखकर भेजा गया। इस कार्य में सेक्टर प्रभारी श्रीमती सुशीला ठाकुर, आशो नेताम, सुनीता दुबे, दिलेश्वरी साहू, ज्योति देवहारे, गोमती देवांगन, सरिता भंडारी, मधुबाला, रामेश्वरी साहू, ओमीन बाई, चंद्रिका गंजीर, भेमेश्वरी सिंहा, अनसुइया सिंहा, लोमिन बाई, पुष्पा बाई, आरती ग्वाल, मंजूलता, अंजनी बाई, दुलेश्वरी, पूर्णिमा, सोहद्री, बिराजो बाई, ऊषा चुरेंद्र, सुनीता, हिरौंदी, आशाबाई साहू एवं अन्य कार्यकर्ता, सहायिका मौजूद रही।

You cannot copy content of this page