DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग: स्वीपर के बेटे ने बीईओ कार्यालय में लगाई फांसी, मचा हड़कंप, गुरुर की घटना

बालोद/गुरुर। गुरुर ब्लॉक मुख्यालय के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सतीश यादव उम्र करीब 27 वर्ष ने बीती दरम्यानी रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक सतीश यादव बीईओ कार्यालय में कार्यरत स्वीपर लक्ष्मी यादव का बेटा था। अभी स्वीपर हड़ताल में थे, इसलिए साफ सफाई के नाम से उनका बेटा सतीश यादव कुछ हफ्तों से अस्थाई तौर पर काम पर आ रहा था। सतीश ने यह कदम क्यों उठाया अभी पुलिस जांच का विषय है। मृतक ने एबीईओ के कक्ष में पंखे पर गमछा के सहारे लटक कर फांसी लगाई है जानकारी के मुताबिक कुछ महीने पहले ही उसकी शादी हुई है । उनकी पत्नी को ससुराल वाले तीजा लेने के लिए कुछ दिनों बाद आने वाले थे। इस घटना से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी विभाग को सोमवार की सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच हुई, जब मृतक के घर वाले सतीश के घर न लौटने पर खोजबीन करते हुए शिक्षा विभाग के अफसरो के पास पहुंचे और कार्यालय जाकर देखा गया तो अंदर कमरे में फंदे पर उसकी लाश लटकी हुई थी। सोमवार सुबह करीब 8 बजे गुरुर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को फंदे से उतारकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

You cannot copy content of this page