तार्रीभरदा में ईदुल अदहा का त्यौहार मना शानो शौकत से



गुरुर। तार्री भरदा में ईदुल अदहा का त्यौहार शानो शौकत के साथ मनाया गया। जिसमें जामा मस्जिद के ईमाम ओ खतीब हाफ़िज एजाज अहमद रिज़वी ने ईदगाह में अवाम से खिताब करते हुए कहा कि ईद उल अदहा पर की जाने वाली कुर्बानी का मकसद अल्लाह ताअला की कुरबत हासिल करना है। उन्होंने आगे कहा कि हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम ने अल्लाह की रजा जानकर अपने बेटे हज़रत इस्माइल अलैहिस्सलाम को अल्लाह की राह में कुर्बान करना चाहा लेकिन अल्लाह की कुदरत से हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम की जगह एक दुंम्बा आ गया जो हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम की जगह कुर्बान हो गया इसके बाद हाफिज एजाज अहमद रिज़वी ने ईद उल अजहा का नमाज अदा कराये फिर खुतबा पढ़ी गयी। सलातो सलाम के बाद देश व अमन चैन भाई चारा के लिए दुआ मांगी गयी। फिर सभी मुस्लिम भाई एक दूसरे से गले मिलकर ईद उल अजहा की मुबारक बाद दी। फिर कब्रिस्तान में जाकर मरहूम मरहूमीन के हक में दुआ पेश की गयी और समाज के जानिब से पुलिस प्रशासन का भी शुक्रिया अदा किया गया। इस मौके पर अंजुमन इस्लामियाँ कमेटी के सदर शाहबत खान, नायब सदर युसूफ रिज़वी, सेकेट्री कलीम खान, खजाँची असगर खान, यंग कमेटी के सदर सलामुद्दीन कुरैशी, ना सदर इशाक खान, सेकेट्री सद्दाम कुरैशी, ख़जांची हनीफ खान व समाज के सभी लोग व आस पास के सभी मुस्लिम भाई लोग शामिल हुए। यह जानकारी सुन्नी मुस्लिम यंग कमेटी के सदर सलामुद्दीन कुरैशी ने दिया।

You cannot copy content of this page