DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय पॉलिटेक्निक बालोद में डिप्लोमा पाठ्यक्रम 2025-26 के लिए प्रवेश प्रारंभ,प्रथम चरण अंतर्गत पंजीयन की तिथि 11 से 15 जून

बालोद। शासकीय पॉलिटेक्निक दुधली, बालोद में सत्र 2025-26 के लिए डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ हो गया है। शासकीय पॉलिटेक्निक दुधली के प्राचार्य ने बताया कि संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं माइनिंग एंड माइन सर्वेइंग तकनीकी डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित हैं। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाईट www.cgdteraipur.cgstate.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण का पंजीयन 11 से 15 जून तक तथा प्रवेश प्रक्रिया 21 से 24 जून तक संपन्न किया जाएगा। इसी तरह द्वितीय चरण का पंजीयन 26 से 29 जून तक तथा प्रवेश 05 से 08 जुलाई तक होगा। इसी तरह तृतीय चरण का पंजीयन 10 जुलाई से 13 जुलाई तक तथा प्रवेश प्रक्रिया 19 से 22 जुलाई तक होगा। इसके अलावा शासकीय पॉलिटेक्निक बालोद में बालक छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी फोन नंबर 07749-299565, मोबाइल नंबर 9425201021 तथा ईमेल govtpolybalod@gmail.com के माध्यम से संपर्क कर प्राप्त सकते है।

You cannot copy content of this page