DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुंदा महाविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम पर हुआ पौधरोपण: राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने की पहल

बालोद/अर्जुन्दा। भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय व छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रायोजित एक पेड़ मां के नाम पर शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और मातृ शक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त करना था।
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सोमाली गुप्ता ने कहा कि पौधरोपण न केवल पर्यावरण को संरक्षित करने में मदद करता है, बल्कि यह हमारे भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।0राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री किशोर कुमार टंडन ने बताया कि यह पहल युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक इस अभियान के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सोमाली गुप्ता,डॉ अरुणा साव, त्रिदेव ठाकुर ,महेश पाटिल,सचिन यादव,कुंती बाई स्वयंसेवक उपस्थित थे। बड़ी संख्या में छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया और पौधरोपण में सक्रिय योगदान दिया महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह पहल महाविद्यालय की सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाती है।

You cannot copy content of this page