DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर: बालोद ब्लाक के संकुल समन्वयकों द्वारा आदेश वितरण करने से किया मना, युक्तियुक्तकरण के काउंसिलिंग का करेंगे बहिष्कार

बालोद। जहां छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया विवादों में है तो वही इस बीच बड़ी खबर बालोद से सामने आई है। जहां बालोद ब्लाक के सभी सीएससी यानी संकुल समन्वयकों ने बीईओ को आवेदन देते हुए युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया और काउंसलिंग का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में ब्लॉक संकुल समन्वयक संदीप कुमार दुबे के नेतृत्व में बीईओ बसंत बाघ को ज्ञापन सौंपा गया है और उन्हें सूचित किया गया है कि युक्तियुक्तकरण के तहत अतिशेष शिक्षकों की स्थापना आदेश एवं काउंसलिंग का साझा मंच के निर्णय के अनुसार छत्तीसगढ़ शैक्षिक संकुल समन्वयक/ शिक्षक उन्नयन कल्याण संघ आदेश लेने पूर्ण बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। यह अपेक्षा बालोद संघ ने अन्य ब्लॉक के संघ से भी की है।

You cannot copy content of this page