तरौद में बनेगा अटल डिजिटल सेवा केंद्र, हुआ भूमिपूजन, ग्रामीणों को मिलेगी कई सुविधाए



बालोद। ग्राम पंचायत तरौद में अटल डिजिटल सेवा केन्द्र का भूमि पूजन किया गया। इस डिजिटल सेवा केन्द्र में सरकार के योजनाओं का ओनलाइन फार्म, वित्तीय अंतरण, विभिन्न कार्यों का ऑनलाइन के माध्यम से ग्राम व आस पास के ग्राम के लोगो को लाभ मिलेगा। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू , जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, जनपद सदस्य महेश्वरी ठाकुर, ममता साहू एवं ग्राम के सरपंच धर्मेंद्र रामटेके,जय प्रकाश यादव समस्त ग्रामवासी व पंचगण उपस्थित रहे।

क्या है अटल डिजिटल सेवा केंद्र

जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू ने कहा अटल डिजिटल सेवाकेंद्र भारत सरकार द्वारा स्थापित एक पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी और सहायता एक ही स्थान पर प्रदान करना है। इसे अक्सर “अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र” के नाम से भी जाना जाता है, विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में इसे बड़े पैमाने पर लागू किया जा रहा है।

ये हैं इसके मुख्य फायदे

डिजिटल सुविधाओं तक पहुंच:

लोगों को अपने गांव या स्थानीय स्तर पर ही डिजिटल सेवाओं और नकद लेनदेन की सुविधा प्रदान करना।

समय और धन की बचत:
नागरिकों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए ब्लॉक या जिला मुख्यालय तक जाने की आवश्यकता को समाप्त करना, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बच सके।

पारदर्शिता और सुगमता: सरकारी सेवाओं को अधिक सुलभ और पारदर्शी बनाना।

ग्रामीण सशक्तिकरण: ग्रामीण अर्थव्यवस्था में डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।

डिजिटल इंडिया का सपना साकार करना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को गांव-गांव तक पहुंचाना।

यह प्रमुख सेवाएं मिलेगी

जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू ने बताया अटल डिजिटल सेवा केंद्रों के माध्यम से कई तरह की सेवाएं प्रदान की जाती हैं, जिनमें शामिल हैं नकद लेनदेन: अपने खाते से पैसे निकालना और दूसरे के खाते में पैसे जमा करना, बिल भुगतान: बिजली, पानी और अन्य बिलों का भुगतान, प्रमाण पत्र: जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि, सरकारी योजनाओं का लाभ: जैसे पेंशन, बीमा, महतारी वंदन योजना, रामलला दर्शन योजना, धान विक्रय का भुगतान जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ, बैंकिंग सेवाएं: वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना,अन्य डिजिटल सेवाएं: पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी बनवाना, फोटोकॉपी, लेमिनेशन आदि मिलती है। अटल डिजिटल सेवा केंद्रों का लक्ष्य नागरिकों को एक छत के नीचे सभी आवश्यक डिजिटल और सरकारी सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करके उनके जीवन को सरल बनाना है।

You cannot copy content of this page