DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दुर्गम पहाड़ियों का सीना चीरकर बनेगी नई राह, देव लाल ठाकुर के प्रयास से हुआ संभव

बालोद। विष्णु देव की सुशासन सरकार की घोषणा मिल का पत्थर साबित होगी,ग्रामीणों के लगातार 30 वर्षों के मेहनत को नई दिशा मिलने जा रही। इस विकास की नई इबारत लिखने में आदिवासी अंचल के लोकप्रिय डौडी लोहारा विधानसभा के छाया विधायक व प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के लगातार आदिवासियों के बीच पकड़ को मजबूती प्रदान करता है। श्री ठाकुर के लगातार प्रयास को विष्णु देव की सुशासन सरकार ने सुशासन तिहार पर बालोद जिले के आगमन पर कई वर्षों से जनता की मांग व पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस ने ग्रामीणों का समर्थन करते हुए उनकी जायज मांगों का आवेदन पत्र सौंपा था। जिसे मूर्त रूप देने में आदिवासी अंचल के मुखिया देवलाल ठाकुर के मुख्यमंत्री से चर्चा कर चंद मिनट के प्रयास से सार्थक पहल की। जिसका परिणाम आज पूरे डौडी से लेकर डौडी लोहारा विधानसभा की जनता को मुख्यमंत्री की जुनवानी से चिखली सड़क निर्माण के लिए 11 करोड़ 47 लाख स्वीकृती की घोषणा क्षेत्र के जनता के लिए ऐतिहासिक घोषणा है। बालोद जिले की अंतिम छोर पर बसे दो विकास खंडो की दूरियां मिटेगी और 30 किलोमीटर के लंबे सफर को महज 4 किलोमीटर के चंद फासले पर लाकर जोड़ने की मुहिम शुरू की जाएगी। यहां जानना जरूरी है कि ग्रामीणों के 30 सालों के लगातार रायपुर, दुर्ग, बालोद के मंत्री नेता व अधिकारियों के चक्कर लगाने व लगातार प्रयास भी संभव नहीं हो पाया था। क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हम हमारे राज्य के मुख्यमंत्री को हृदय से धन्यवाद देते हैं कि हमने बनाया है हम ही सवारेंगे, इस कथन को विष्णु देव साय की घोषणा ने सच का साबित कर दिया है। साथ ही साथ देवलाल ठाकुर व संजय बैस का भी हृदय से आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि जब देव लाल ठाकुर जिला पंचायत के अध्यक्ष थे तब भी इस सड़क के लिए 84 लाख रुपए की राशि स्वीकृति किए थे लेकिन नरेगा से काम होने के कारण बड़े बड़े चट्टानों को तोड़ना मजदूरों से संभव नहीं था लेकिन देवलाल ठाकुर सोच के रखे थे इस सड़क को बनाके रहेंगे और कोशिश ही कामयाब होती है, इस बात को चरितार्थ करते हुए मुख्यमंत्री इस सड़क के लिए राशि स्वीकृति प्रदान किए। उच्चाधिकारियों को निर्देशन कर बजट में जोड़कर जमीन स्तर पर कार्य करने वाले जनप्रतिनिधि देव लाल ठाकुर का हम आभार के साथ इतिहास रचने वाले जनप्रतिनिधि हमारे नजर में साबित हुए है। ग्रामीणों ने कहा देव लाल ठाकुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पूरे डोंडी लोहारा विधानसभा की ओर से हार्दिक आभार, जो आदिवासी अंचल को विकास की सौगात दी।

You cannot copy content of this page