DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कर्मा जयंती पर हुआ खरथुली में सामाजिक भवन का लोकार्पण, समाज ने आपस में चंदा कर बनाया है यह भवन

जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू ने की बाउंड्री वॉल बनवाने की घोषणा तो विधायक ने डोम शेड दिलाने का किया वादा

बालोद। बालोद ब्लॉक के ग्राम खरथुली( भोथली) में साहू समाज द्वारा सन्त शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा शामिल हुई। वहीं आयोजन की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में नवनियुक्त बालोद जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव समेत समाज के पदाधिकारी व गणमान्य लोग शामिल हुए। इस आयोजन के दौरान नवनिर्मित साहू भवन का लोकार्पण किया गया। खास बात यह है कि इस भवन का निर्माण साहू समाज के लोगों ने ही आपस में चंदा करके किया है। इस गांव में लगभग 60 घरों में साहू समाज के परिवार निवासरत हैं। इस दौरान विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि खरथूली के सामाजिक जनों ने एक एक पैसा एकत्रित कर 15 लाख का सामाजिक भवन निर्माण बगैर सरकारी मदद के कार्य हुए एक ऐतिहासिक कार्य किया है। जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। इस दौरान विधायक ने अपने सम्बोधन में साहू समाज की मांग पर मुहर लगाते हुए जल्द ही साहू समाज भवन के सामने टीन शेड (डोम) लगवाने की घोषणा की है। वहीं जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू ने कहा कि साहू समाज की सामाजिक एकता व समरसता का यह उदाहरण है कि आज समाज के बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व युवा वर्ग एकत्रित होकर भक्त माता कर्मा की जयंती मना रहे हैं। उन्होंने भी समाज की मांग को सेवा का मौका मानते हुए बाउंड्री वॉल बनवाने की घोषणा की। नवनिर्वाचित जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भक्त माता कर्मा श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण है। साहू समाज अपने समाज की संस्कृति, रीति-रिवाजों को बखूबी संजोकर रखे हैं। इस दौरान ब्लाक महामंत्री रोहित सागर , पूर्व जनपद सदस्य मूलचंद साहू , ग्राम सरपंच ,सामाजिक पदाधिकारी मेंअध्यक्ष हेमंत साहू, मधुराम साहू, गोरेलाल साहू, गंगाराम, पवन पंत, रामेश्वर, पुरुषोत्तम, मूलचंद, निरंजन, शेखर पंत, खिलेश्वरी, छगनलाल, खिलु, यश कुमार सहित ग्रामीण जन मौजूद थे। कार्यक्रम में झरिया साहू समाज के सहयोग से नवनिर्मित भवन का लोकार्पण और मां कर्मा माता की मूर्ति की स्थापना भी हुई।

You cannot copy content of this page