DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

इस आरक्षक ने दिया ईमानदारी का परिचय,एटीएम में फसे हजारों रुपयों को लौटाया,गुरुर ब्लॉक का ग्रामीण एटीएम से पैसा नही निकला समझकर चला गया था

दादू सिन्हा धमतरी/गुरुर– आज ही नहीं पहले भी धमतरी के पुलिस  आरक्षक  ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। धमतरी के पुलिस आरक्षक  कहीं ना कहीं चलते-फिरते लोगों के भगवान हैं। इसी तरह एक मामला  धमतरी में रविवार यानी कि आज समय लगभग 3.30 बजे के आसपास चेतन लाल साहू ग्राम बोरी के द्वारा यातायात आरक्षक को सूचना दिया कि आईडीबीआई एटीएम सिहावा चौक में पैसा फसा हुआ है। सूचना मिलते ही यातायात आरक्षक कौशल नेताम ने तत्परता दिखाते हुए एटीएम पहुंच  कर  देखा तो आईडीबीआई  एटीएम में 3000 हजार रुपये फसा हुआ था।  उस पैसा को निकाल कर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर आसपास यातायात आरक्षक कौशल नेताम पैसा मालिक की पतासाजी में जुट गया।

जहां  मकई चौक के पास पैसा मालिक मिला। पैसा मालिक पुसउ राम साहू ग्राम भोथली ब्लाक गुरुर जिला बालोद निकला। जिसके बाद नाम गांव एटीएम का मिनीस्टेटमेन्ट  चेक करके पुसउ राम को 3000 रुपए यातायात आरक्षक ने सुपुर्द किया। पुसउ राम ने बताया कि वह अपनी पत्नी के ईलाज के लिए पैसा निकालने के लिए आईडीबीआई एटीएम गया हुआ था। पैसा नही निकला समझकर बहुत परेशान होकर चला गया था। वहीँ पुसउ राम ने यातायात आरक्षक को धन्यवाद ज्ञापित किया। जो वक्त पे भगवान बन के मेरा पैसा मुझे समय पर दिला दिया। पैसा सुपुर्द करते समय आरक्षक कौशल नेताम, परमेश कुम्भकार, उपनिरीक्षक शत्रुघन पांडे उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page