देय तिथि से एरियर्स सहित लंबित डीए पर शीघ्र निर्णय हो
प्रक्रियाधीन प्राचार्य एवं व्याख्याता पदोन्नति की कार्यवाही जल्द की जाए- टीचर्स एसोसिएशन
बालोद। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू ने बताया कि प्रदेश के एल बी संवर्ग के शिक्षक सम्मानीय नरेंद्र मोदी जी के गारंटी को अब तक लागू नही किये जाने से खासे नाराज है। छत्तीसगढ़ भाजपा के घोषणा पत्र में सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर करने,क्रमोन्नति वेतनमान देने, लंबित मंहगाई भत्ता व देय तिथि से एरियर्स राशि देने का वादा किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के एल बी संवर्ग के शिक्षक प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा की गणना कर पूर्ण पुरानी पेंशन देने, कुल 20 वर्ष की सेवा में केंद्र के समान पूर्ण पेंशन देने की मांग को लेकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पूर्व में चरणबद्ध आंदोलन भी कर चुके हैं। जिलाध्यक्ष दिलीप साहू ने बताया कि सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति, क्रमोन्नति एवं केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने का विषय विधानसभा चुनाव 2023 के घोषणा पत्र में भी शामिल है। अतः सरकार व शासन से शिक्षकों के “पूर्व सेवा गणना मिशन” के तहत जिन मुख्य 5 मांग को लेकर लगातार शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर आंदोलन, प्रदर्शन, मांगपत्र दिया जा चुका है, जिसमे – मोदी जी के गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर कर समस्त एल बी संवर्ग को क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान करने, समतुल्य वेतनमान (पुनरीक्षित वेतनमान ) में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन निर्धारण करने, पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग के पुरानी पेंशन को निर्धारित करने एवं भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 को जारी आदेश के समान 33 वर्ष में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान करने, माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा याचिका क्रमांक WA/261/2024 में डबल बैंच द्वारा पारित निर्णय दिनांक 28/02/2024 के तहत सभी पात्र एल बी संवर्ग के शिक्षको के लिए क्रमोन्नति/समयमान का विभागीय आदेश किए जाने सहित शिक्षक व कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 01 जुलाई 2024 से लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता एरियर्स सहित देकर एरियर्स राशि का समायोजन जीपीएफ/सीजीपीएफ खाता में किए जाने की मांग शामिल हैं। अब छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने क्रमोन्नति, वेतन विसंगति, पूर्ण पेंशन के विषयों पर आगामी बजट में प्रावधान करने व देय तिथि से एरियर्स सहित लंबित डीए का भुगतान करने तथा प्रक्रियाधीन प्राचार्य एवं व्याख्याता पदोन्नति की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने की मांग की है। एसोसिएशन की ओर से जिलाध्यक्ष दिलीप साहू, प्रदेश संगठन सचिव बीरबल देशमुख, जिला संयोजक रामकिशोर खरांशु, कामता प्रसाद साहू , जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार शांडिल्य , वीरेन्द्र देवांगन, पवन कुमार जोशी, कांतिलाल चंदेल, नीलेश देशमुख, जिला सचिव नरेन्द्र कुमार साहू , जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार कुम्भकार, जिला आई टी सेल प्रभारी हरीश कुमार साहू,शिवेंद्र बहादुर साहू, महेंद्र टांडिया,रघुनंदन गंगबोईर, जिला महामंत्री लेखराम साहू, शेषलाल साहू, राजेश चंद्राकर, संजय ठाकुर , रवींद्र नाथ योगी, कुलभूषण साहू , तुकाराम साहू ,अरविंद सोनी , लालमणि साहू , कमल कुमार आलेंद्र ,लक्ष्मीनारायण साहू , जगत राम साहू , नरेन्द्र कुमार रजक , योगेश नायक, महेंद्र कुमार देशमुख , सुरेश कुमार बंजारे, रिखी राम ध्रुव , दुर्गेश कुमार साहू , राम कुमार साव , अजीत ठाकुर , धीरज कस्तुरे, भूपेंद्र प्रसाद पांडेय, चंद्रशेखर तिवारी, धर्मेन्द्र कुमार श्रवण , मिलन सिन्हा, उमेश कुमार साहू, युवराज गंधर्व, टिकेश्वर सिन्हा ,तीरथ राम साहू, पूर्णेंद धनकर , संतोष देवांगन, हेमंत कुमार साहू , ईश्वर लाल लेंडिया , रामसिंह ठाकुर , नितिन सोनबरसा , गमनेश्वर तारम , सोमन लाल नागवंशी, आनंद गहरवार , अंजुलता योगी, दुर्गा जोशी, सरिता देवान, चित्ररेखा नागवंशी, बसंती पिकेश्वर, सरोज साहू, कुसुमकली देवांगन, मधुमाला कौशल, सुषमा पटेल नीतू अग्ने, रेखा रिया रावटे, योगिनी सुधाकर, हेमलता कोसमा सभी ने मांगों पर शीघ्र निराकरण की मांग की है।
