DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर: महामाया थाना क्षेत्र में दिखा तीन मौत का मंजर: दहला गांव, चार और भी हैं घायल

तस्वीर: विभिन्न सोशल मीडिया और वाट्सअप ग्रुप से प्राप्त

बालोद। बालोद जिले के महामाया थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में तीन मौत का मंजर देखने को मिला। हादसा इतना खतरनाक था कि मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया था। तो चार गंभीर रूप से घायल थे। हादसा आमने-सामने बाइक की टकराने से हुई। जिससे इसकी रफ्तार का अंदाजा लगा सकते हैं। एक ओर जहां लगातार बालोद पुलिस और यातायात की टीम लोगों को ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूक करती रहती है तो दूसरी ओर इस वनांचल में हुए बड़े हादसे से तीन मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है। विभिन्न सोशल मीडिया से मिली जानकारी अनुसार हादसे में दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गये थे। वहीं, 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है, जिंक उपचार अस्पताल में जारी है। घटना बालोद जिले के महामाया थाना क्षेत्र की है। मनकुंवर से महामाया जाने वाले रोड में यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक की रफ्तार काफी ज्यादा थी। मानपुर से महामाया जाने वाले मोड़ के पास दोनों बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। एक्सीडेंट के बाद दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गये और बाइक सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, जैसे ही दुर्घटना की जानकारी लगी तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर गंभीर रूप से घायल चार लोगों को दल्ली राजहरा अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में एक बच्चा भी है। सभी का उपचार अस्पताल में जारी है। वहीं, मृतकों मे भूपत चुरेंद्र, संग्राम कोटागाव और छबिलाल है। तीनों मृतक नारंगसुर के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर ये हादसा हुआ, उस जगह पर आये दिन हादसे होते रहते हैं।फिलहाल महामाया थाना पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है।

You cannot copy content of this page