DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

त्रिस्तरीय पंचायती राज का चुनाव :- गांव गली मोहल्ले में पहुंच रहे प्रत्याशी, मतदाता अभी मौन

देवरीबंगला। त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव को लेकर मतदाताओं से अधिक प्रत्याशियों में उत्साह है। पंच, सरपंच, जनपद एवं जिला पंचायत के प्रत्याशी घर घर पहुंच कर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 एवं 5 में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी चंद्रप्रभा सुधाकर एवं गुलशन चंद्राकर 30 गांव का दौरा कर मतदाताओं से संपर्क पूर्ण कर लिए हैं। जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम खामतराई,हरदी, नाहंदा, पीपरखार,कुआगाव,मनकी (सा), मे चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि प्रत्याशी का स्वभाव एवं प्रभाव देखकर मतदाता मतदान करें। उन्होंने कहा कि 30 वर्षों से लगातार राजनीति में सक्रिय हूं। मेरी अनुभव का लाभ क्षेत्र के ग्रामीणों को मिलेगा। जनपद सदस्य पद के प्रत्याशी जागृत सोनकर, सुमन सोनबोईर, दुर्गा ठाकुर, ललित हिरवानी, सुशीला साहू, मनटोरा बाई सोनकर, खिलावन माहल्ला भी घर-घर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, जीवन कश्यप क्रांतिभूषण साहू उपस्थित थे। चंद्रप्रभा सुधाकर बुधवार को ग्राम अछोली, गारका, आलीखूंटा, रीवागहन (भरकाटोला), परसुली, पसौद, मार्री, खैरा व गहिरा नवागांव में भी जनसंपर्क कर मतदाताओं से संपर्क करेंगे।

You cannot copy content of this page