DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गौरव ग्राम निपानी में त्रिदिवसीय मानस गान प्रतियोगिता संपन्न,21 ख्याति प्राप्त मंडलियों ने दी प्रस्तुति

बालोद। गौरव ग्राम निपानी में मानस प्रचार समिति के तत्वावधान में त्रिदिवसीय मानस गान प्रतियोगिता 7 से 9 फरवरी को संपन्न हुई । छत्तीसगढ़ अंचल की 21 मानस मंडलियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के पावन आदर्शों के चरित्रों का बखान किया। उक्त कार्यक्रम में तीनों दिवस मंच संचालन उद्घोषक रमेश कुमार गंगबेर निपानी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्गों के लिए पुरुस्कार रखा गया था। पुरूष वर्ग में प्रथम पुरस्कार रघुवर मानस परिवार चर्रा कुरुद ने प्राप्त किया। दूसरा पुरस्कार श्री राजीव लोचन मानस परिवार राजिम ने लिया। तीसरा पुरस्कार हरि कीर्तन मानस परिवार नेताम टोला अं.चौकी ने, चतुर्थ पुरस्कार मां की ममता मानस मंडली चिल्हाटी उत्तर बस्तर एवं पांचवा पुरस्कार नूतन ज्योति मानस मंडली पीपरछेड़ी ने प्राप्त किया। इसी तरह महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार पुष्पांजलि मानस परिवार दर्रीपार कुरूद, दूसरा पुरस्कार तन्मय बालिका मानस मंडली भरदाखुर्द, तीसरा पुरस्कार सुरभि महिला मानस मंडली रामनगर भिलाई, चौथा पुरस्कार युग तुलसी मानस परिवार कपसदा एवं पांचवा पुरस्कार वंदना मानस परिवार आमापारा बालोद ने प्राप्त किया। व्याख्या, गायन ,संगीत अनुशासन में भी विभिन्न मंडलियों को पुरस्कृत किया गया। समापन दिवस पर विशाल भंडारा का आयोजन भी किया गया था। रामचरित मानस प्रतियोगिता आयोजन में संरक्षक कृपाराम साहू, डा.गिरधारी साहू ,हिंछा राम साहू , अध्यक्ष भूषण लाल साहू , सचिव अशोक कुमार श्रवण, उपाध्यक्ष डोमार सिंह साहू , कोषाध्यक्ष पवन कुमार चंद्राकर, सहसचिव कमलेश श्रवण , सहित समस्त ग्राम वासियों का विशेष सहयोग रहा। उक्त जानकारी चौरस कुमार गंगबेर निपानी द्वारा दी गई।

You cannot copy content of this page