DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मांघी पूर्णिमा पर मोहलाई में होगी जय गंगा मैया छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी कुहीखुर्द की प्रस्तुति

बालोद । बालोद जिले के मांघी पुन्नी गौरैया मेला के अवसर पर ग्राम मोहलाई में रात्रि कालीन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसके तहत जय गंगा मैया छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी कुहीखुर्द धुर्रेबंजारी का आयोजन रखा गया है। यह कार्यक्रम 12 फरवरी बुधवार को रात्रि 9 बजे से आयोजित है। आयोजन की तैयारी में ग्राम पटेल बेदी लाल निर्मलकर, मुन्नालाल साहू, श्रीराम ठाकुर, टिकेश्वर हिरवानी, शिवकुमार हिरवानी, ताराचंद साहू, यादराम साहू, भगवानसिंह साहू, निर्मल सिंह साहू सहित अन्य जुटे हुए हैं। ज्ञात हो कि गौरैया मेला महोत्सव के अवसर पर तांदुला नदी तट के किनारे भव्य मेला का आयोजन किया जाता है। जिसमें पैरी, मोहलाई और चौरेल तीनों गांव में संयुक्त रूप से विविध आयोजन होते हैं। तो वहीं मांघी पूर्णिमा पर नदी में स्नान कर श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव शंकर की पूजा अर्चना की जाती है।

You cannot copy content of this page