DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षित प्रत्याशी पूजा वैभव साहू का सघन जनसंपर्क जारी, लोग कह रहे:”अबकी बारी बेटी हमारी”

बालोद। बालोद ब्लाक के ग्राम जगन्नाथपुर की बेटी पूजा वैभव साहू को कांग्रेस ने अधिकृत करते हुए जिला पंचायत क्षेत्र 9 से अपना प्रत्याशी बनाया है। लगातार उनके द्वारा चुनाव चिन्ह पतंग छाप मिलने के बाद से संघन जन संपर्क जारी है। अपने जिला पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांव में पहुंचकर लोगों से आशीर्वाद की अपील पूजा वैभव साहू कर रही है। इस क्षेत्र से सबसे योग्य और शिक्षित प्रत्याशी के तौर पर उनका नाम सामने आ रहा है। जहां विपक्ष उन्हें नया चेहरा बताकर हल्के में लेते दिख रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर पूजा वैभव साहू विपक्ष को कड़ी टक्कर देते हुए प्रचार कर रहे हैं और अपनी काबिलियत साबित कर रही हैं। विगत दिनों में वे ग्राम हीरापुर, सिवनी, झलमला, देवारभाट, अंधियाटोला, गस्टीटोला, तालगांव, देउरतराई, औराभांठा, भोथली, ख़रथुली, ओरमा, मेड़की बघमरा, पर्रेगुड़ा सहित अन्य कई गांव में पहुंची। जहां पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, वरिष्ठ कांग्रेसी मुरारी सुकतेल, सेक्टर प्रभारी, श्री आरेंद्र, नोहर पटेल, सुखसागर निषाद, गिरधर पटेल, युवा कांग्रेस महामंत्री आदित्य दुबे सहित सभी ग्राम के बूथ अध्यक्ष, मातृशक्ति और कार्यकर्ता उनके जनसंपर्क का हिस्सा बने। पूजा वैभव साहू लगातार में जन संपर्क में जुटी हुई है और मतदाताओं से वोट रूपी आशीर्वाद देने की बातें कह रही। खास बात ये भी है जहां वहां जनसंपर्क करने पहुंची थी उसी हीरापुर की निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृतिका साहू को भी भाजपा ने दोबारा टिकट देकर मैदान में उतारा है। पर पूजा हार ना मानते हुए नया चेहरा होने के बावजूद अपने शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में किए कार्यों के बलबूते लोगों के बीच रहीं रहे हैं । बीएससी कृषि और एमएससी उद्यानिकी की पढ़ाई करने वाली पूजा वैभव साहू को किसान, बुनकर समूह, बिहान समूह, कृषि विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव है। जिसके चलते वह चुनाव मैदान में जन सेवा के इरादे से कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरी है। उन्होंने मतदाताओं को 20 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में मतदान में शामिल होकर आशीर्वाद देकर जीत दिलाने की अपील की है। तो वहीं उनके प्रचार को देख जनता के बीच यह नारा गूंज रहा है कि अब की बारी, बेटी हमारी। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस द्वारा पूजा वैभव साहू के साथ साथ जनपद सदस्य प्रत्याशी दुष्यंत साहू और प्रमोद यादव देवारभाट के पक्ष में भी प्रचार प्रसार किया गया।

You cannot copy content of this page