DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आशीर्वाद देने चंद्रप्रभा सुधाकर ने की जनता से अपील, जनसंपर्क में जनता के बीच आत्मीयता से कर रही भेंट

बालोद ।जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी व जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर चुनाव प्रचार में जुट चुकी है ।उन्हें दो पत्ती चुनाव चिन्ह मिला हुआ है। जिसके तहत वे अपने जिला पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव में अब बारी-बारी से पहुंच रही हैं । इस दौरान वह आम जनता से अपील कर रही कि उन्हें आशीर्वाद देकर भारी मतों से विजय बनाकर क्षेत्र की सेवा करने का मौका दे। इस दौरान खासतौर से महिलाओं से आत्मीयता से भेंट करती नजर आई। कई गांव में बुजुर्ग महिलाओं ने उनके पास आकर अपनी कुछ समस्याएं भी बताई तो वहीं उन्हें देखकर महिलाएं उत्साहित नजर आई। पंडाल लगाकर तो कहीं चौपाल लगाकर चुनाव प्रचार का सिलसिला चंद्रप्रभा सुधाकर द्वारा शुरू कर दिया गया है। महिला सहित सभी वर्ग के मतदाताओं का उन्हें समर्थन मिलता नजर आ रहा है। चंद्रप्रभा सुधाकर ने कांग्रेस सरकार के दौरान हुए कार्यों को याद दिलाते हुए कहा कि गांव का विकास कांग्रेस सरकार ही कर सकती है। जिला पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र ही आते हैं। गांव की छोटी बड़ी समस्या का हल और गांव की मूलभूत सुविधाओं का विकास कांग्रेस सरकार में ही हुआ है। भाजपा की कथनी करनी में अंतर है। कुछ एक योजनाओं को छोड़ दे तो भाजपा की अधिकतर योजनाएं धरातल पर असलियत में कुछ और है और वादों में कुछ और है। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस की समर्थित प्रत्याशियों को वोट देकर फिर से जिला पंचायत में कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनाने और सभी क्षेत्रों में प्रत्याशियों को जीताकर जिला पंचायत भेजने की अपील की।

इन गांव में किया गया जनसंपर्क

चुनाव प्रचार के तहत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 में सदस्य पद हेतु कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी चंद्रप्रभा सुधाकर ने 8 फरवरी शनिवार को गिधवा, कोलियारा, महाराजपुर, पिनकापार, फुलसुंदरी, खामभाट,गणेश खपरी, मनकी, साल्हे में जनसंपर्क किया। सुबह 9:00 बजे से शाम के 6 से 7 बजे तक लगातार वह जनसंपर्क में जुटी रही। उनके साथ कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता और नेतागण भी मौजूद रहे। तो वहीं रविवार 9 फरवरी को वे जेवरतला, रानी तराई रोड, बोईरडीह, चेन्द्रीबन नवागांव, सिर्रा, मुड़खुसरा, मुजगहन, खाम तराई आदि गांव में जनसंपर्क के लिए पहुंचेगी।

यह रहे मौजूद

जनसंपर्क में उनके साथ प्रमुख रूप से कोदूराम दिल्लीवार, जागृत सोनकर, गिरीश चंद्राकर, ललित हिरवानी, केशव शर्मा, संजीव चौधरी, भूषण मारकंडे, केजू सोनबोईर, सुमन सोनबोईर,
रामदास, दुर्गा ठाकुर, ब्रह्मगिरि, गिरधारी लाल, देवनारायण गिरी, चंपा साहू आदि मौजूद रहे। साथ ही नरेश यदु और उनकी टीम के कलाकारों का कला जत्था भी हर ग्राम में पहुंचा। मनोरंजक कार्यक्रम के जरिए भी कला जत्था के कलाकारों ने चंद्रप्रभा सुधाकर के पक्ष में मतदान की अपील की।

You cannot copy content of this page