शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकट्टा में राज्यपाल पुरुस्कृत प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने बच्चों को गुड टच एवं बैड टच की दी जानकारी



बच्चों को बताया कैसे समझ सकते हैं, गुड टच और बैड टच में फर्क

बालोद। डौण्डी लोहारा विकास खण्ड के आदिवासी वनांचल ग्राम मड़ियाकट्टा के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में राज्यपाल पुरुस्कृत प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने गुड टच और बैड टच के बारे में बच्चों को जानकारी दी और गुड टच और बैड टच का फर्क बताया। उन्होंने कहा कि गुड टच में माता पिता से गले मिलना आपके माता पिता की उपस्थिति में डाक्टर आपकी जांच करना,शिक्षक आपका होमवर्क करने के लिए आपको थपथपाना आपके माता पिता आपको नहलाना शामिल है।
वहीं बैड टच में अगर कोई स्पर्श आपको दर्द देता है या आपको असहज महसूस कराता है तो यह एक बैड टच है। बिना वजह कोई आपके प्राइवेट पार्ट को छुए और चुप रहने के लिए कहे तो यह बैड टच के उदाहरण है।

प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने गुड टच और बैड टच के बारे में 10 बातें समझने के लिए कही

अगर कोई आपको छुता है और आपको अच्छा लगता है,तो यह गुड टच है।
अगर कोई आपको इस तरह से छूता है कि आपको उससे बुरा लगे तो यह बैड टच है।
अगर कोई अनजान व्यक्ति आपके प्राइवेट पार्ट्स को छुने की कोशिश करता है तो यह बैड टच है।
बच्चों को समझाए कि उनके प्राइवेट पार्ट्स को आपके अलावा और कोई नहीं छु सकता।
बच्चों को बताए कि अगर आपको कोई स्पर्श पसंद नहीं है तो उसे मना करना ठीक है।
बच्चों को समझाए कि उन्हें प्रताड़ित करने की कोशिश वाले गलत है, वे नहीं। बच्चों को बताए कि जो पार्ट्स स्थिवमसूट या अंडरवियर से कवर होते है उन्हें किसी को छुने या देखने नहीं देना चाहिए । बच्चों को समझाया कि अगर आपको कोई छुता है और आपको उसका ऐसा करना अच्छा नही लगता है तो आपको इसके बारे में अपने मम्मी पापा बड़े भाई बहन दादा दादी को बताना चाहिए । बच्चों को समझाए कि अगर कोई आपके साथ गलत व्यवहार करता है तो आप बिना डरे उसे ऐसा करने न करने को कहे। अगर किसी बच्चें के साथ ऐसा हो रहा है तो वह चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क कर सकते है। बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाने के लिए स्कूलों और छात्रावासों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाते है।
इस अवसर राज्यपाल पुरुस्कृत प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर बच्चों को पोस्टर प्रदर्शन कर गुड टच और बैड टच के बारे प्रकाश डालते हुए विस्तृत जानकारी दिया ।इस अवसर बच्चों चित्रकला निबंध लेखन भाषण प्रतियोगिता आयोजन किया गया। आयोजन में शिक्षक परसराम साहु दीनदयाल अटल सुनिल कुमार अलेन्द्र नारदराम भुआर्य भूमिका मोवाड़े भी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page