DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में महाविद्यालय स्तर पर एम.ए. अर्थशास्त्र के छात्र लक्ष कुमार ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान

बालोद। शासकीय महाविद्यालय बालोद के छात्र लक्ष कुमार साहू ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर शासकीय महाविद्यालय बालोद और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। इस परीक्षा का आयोजन भारतीय सांस्कृति संस्था द्वारा प्रतिवर्ष अलग-अलग स्तर पर किया जाता है। इसी परिपेक्ष में महाविद्यालय स्तर पर भी यह परीक्षा आयोजित की गई थी इस परीक्षा में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था जिसमे लक्ष कुमार साहू द्वितीय स्थान पर रहे । उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे. के. खलखो , परीक्षा के संयोजक डॉ. दीपाली राव विभागाध्यक्ष गृह विज्ञान , डॉ. तुलाराम ठाकुर , प्रो जी एन खरे, प्रो जे आर नायक अतिथि शिक्षक श्रीमती सरिता कोरेटी , सुश्री शोभा वैष्णव , मिथलेश साहू और सहपाठियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You cannot copy content of this page