DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रसोइयों के बीच हुई विकासखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता, बेलमांड स्कूल के रसोइयों ने मारी बाजी

बालोद। विगत दिनों बालोद के शासकीय प्राइमरी स्कूल कुंदरूपारा परिसर में विकासखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने वाली रसोइयों के बीच प्रतियोगिता रखी गई। इस प्रतियोगिता में बालोद विकासखंड से विभिन्न संकुल क्षेत्र से अलग-अलग स्कूल के चुनिंदा प्राइमरी और मिडिल स्कूल के रसोइयों को खाना बनाने की प्रतियोगिता में शामिल किया गया। जिसमें परिणाम सामने आ गए हैं। पोड़ी संकुल के बेलमांड की शासकीय प्राथमिक शाला और पूर्व माध्यमिक शाला के रसोईयो ने इस प्रतियोगिता में बाजी मारी है । यहां के प्राइमरी स्कूल से देवनारायण तो मिडिल से केकती बाई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान पर खपरी संकुल के शासकीय प्राथमिक शाला परसाही के गंगोत्री बाई और पूर्व माध्यमिक शाला खपरी के सावित्री बाई, तृतीय स्थान पर पीपरछेड़ी संकुल के शासकीय प्राथमिक शाला लिमोरा के रेवती बाई ठाकुर और पूर्व माध्यमिक शाला लिमोरा के रेखा बाई ने स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विकास खंडशिक्षा अधिकारी बी के बाघ, डी पी कोसरे, एडीपीओ जिला बालोद , लेखराम साहू एपीसी जिला बालोद, जितेंद्र गजेन्द्र बीआरसीसी बालोद , रविकांत यादव जिला एमडीएम प्रभारी बालोद ,मध्यान भोजन प्रभारी रजनी वैष्णव विकासखंड बालोद, अजय लड्ढा प्रधान पाठक कुंदरू पारा बालोद, प्रीति कामड़े सहायक शिक्षक बालोद, तारकेश्वर देशमुख ऑपरेटर विकासखंड बालोद, लाल रघुवीर सिंह ठाकुर सीएसी देवारभाट, योगिता यादव प्रधानपाठक प्राथमिक बेलमांड, हिलेश्वर कुमार देवांगन सीएसी खपरी, हरिश्चंद्र साहू सीएससी लाटाबोड आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page