DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छात्र छात्राओं ने शत प्रतिशत मतदान के हेतु लिया शपथ

बालोद। शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा जिला बालोद के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा, दिनांक 25/01/2025 राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदान के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 25 जनवरी 1950 को मुख्य निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस को प्रत्येक वर्ष मतदाता दिवस के रूप में मनाते है। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्त तहसीलदार प्रवीण कुमार साहू ने कार्यक्रम का प्रारंभ शपथ दिलाकर किए, साथ ही कहा की लोकतन्त्र को मजबूत बनाने के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर बिना किसी प्रलोभन में आए अपना मताधिकार का प्रयोग करें। इसके बाद प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता ने कहा कि जब भी मतदान होता है, तो अपने मताधिकार का प्रयोग करना यह अधिकार और कर्तव्य दोनों है। डॉ. प्रदीप कुमार प्रजापति विभागाध्यक्ष हिंदी ने मतदान के लिए छात्र/छात्राओं को प्रेरित किया। उक्त कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार साहू ने किया। कार्यक्रम में डॉ. प्रकाश सिंह बदल, डॉ. अरुणा साव, डॉ. समीर दशपुत्रे, दीपिका कंवर, डॉ. दीपिका चंद्राकर, प्रभा शर्मा, डॉ. प्रीति ध्रुवे, विकास साहू, डॉ. प्रभा यादव, डॉ. राजकुमारी गजपाल, डॉ. मिली चंद्राकर, डॉ. धर्मेंद्र साहू एवं छात्र /छात्राएं उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page