लोकेश साहू बने जिला संयोजक व घनश्याम पुरी बने छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के महासचिव



बालोद। लोकेश साहू जिला अध्यक्ष राजस्व पटवारी संघ बालोद को जिला संयोजक और स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय कर्मचारी संघ जिला बालोद के युवा, उर्जावान, लोकप्रिय जिला अध्यक्ष घनश्याम पुरी को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन संयोजक कमल वर्मा ने जिला बालोद के लिए महासचिव नियुक्त किया है। घनश्याम पुरी कर्मचारी अधिकारी हितों के लिए जिला ही नहीं पूरे प्रदेश में एक मुखर आवाज हैं।

स्वास्थ्य विभाग सहित संगठन एवं फेडरेशन की विभिन्न मांगों को लेकर हमेशा मुखर रहने वाले घनश्याम पुरी को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने सम्मानित करते हुए जिला बालोद में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बालोद के लिए महासचिव का पद सौपा है एवं आगामी आंदोलन एवं कर्मचारी हितों के लिए होने वाले संघर्ष अथवा संग्राम के लिए तत्पर रहने का निर्देशित किया है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बालोद के पूर्व संयोजक व संरक्षक श्री मधुकांत यदु ,पूर्व सचिव एस के शर्मा व पेंशनर संघ के अध्यक्ष आरएम चावड़ा व सभी विभाग संघ के जिलाध्यक्ष आर एस साहू प्रदेश अध्यक्ष ओ बी सी समाज संघ, भूपेंद्र साहू जिलाध्यक्ष अनियमित कर्मचारी संघ,कृष्णा पुरी जिलाध्यक्ष छ ग़ वन विभाग कर्मचारी संघ,विनोद जायसवाल जिलाध्यक्ष छ ग़ स्वास्थ्य मैदानी कर्मचारी संघ व कुंदन साहू कार्यकारी अध्यक्ष आर एच ओ संघ , श्री मंडावी जिलाध्यक्ष ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ, परशु राम जिलाध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ,जिलाध्यक्ष ए आर खान ,एवं स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष पंकज पांडे ,कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष व्ही एस राव, ,महिला प्रकोष्व बालोद जिले के स्वास्थ्य एवं बहुद्देशीय कर्मचारी संघ बालोद के महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मीता चटर्जी ,महामंत्री दिनेश सिंहा,जिला उपाध्यक्ष रोशन प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष प्रेम साहू , कोषाध्यक्ष कोमल देवांगन,चतुर्थ वर्ग की जिलाध्यक्ष पुष्पा तारम ,चतुर्थ वर्ग के उपाध्यक्ष उत्तम साहू,गुण्डरदेही ब्लॉक अध्यक्ष रोनाल्ड राव, गुरूर ब्लॉक अध्यक्ष चमन कुर्रे,सहित सभी पदाधिकारियों व अधिकारी कर्मचारी ने बधाई व शुभकामनाए दी।

You cannot copy content of this page