DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राफ़िक डिज़ाइन तथा डिजिटल मार्केटिंग पर उन्मुखीकरण व्याख्यान का हुआ अर्जुंदा कॉलेज में आयोजन

बालोद। शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में 22 जनवरी 2025 को विद्यार्थियों के लिए ग्राफ़िक डिज़ाइन तथा डिजिटल मार्केटिंग पर एक उन्मुखीकरण व्याख्यान का आयोजन किया गया। श्री कृष्णा हरि (सहायक संस्थापक, आर्टिस्टिक विज़न भिलाई, जिला-दुर्ग) कार्यक्रम के वक्ता रहे। उन्होंने वेबसाइट डेवलपमेंट, ग्राफ़िक डिज़ाइन, मोशन पिक्चर, डिजिटल मार्केटिंग इत्यादि के सम्बंध में जानकारी देते हुए इन क्षेत्रों में कैरियर निर्माण की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता के प्रतिनिधित्व में शास. महाविद्यालय अर्जुन्दा तथा आर्टिस्टिक विज़न भिलाई, जिला-दुर्ग के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। इस अवसर पर आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. अरुणा साव, आईक्यूएसी सदस्य डॉ. समीर दशपुत्रे, तथा एमओयू समिति की समन्वयक डॉ. दीपिका उपस्थित रही। इस MOU के अंतर्गत सिखाये जाने वाले विभिन कोर्सेज से महाविद्यालय के विद्यार्थी डिजाइनिंग सॉफ़्टवेयर और प्रैक्टिकल स्किल्स सीख सकेंगे। वे अपने प्रोजेक्ट्स का पोर्टफोलियो बनाकर करियर के लिए तैयार हो सकते हैं। इससे उनकी क्रिएटिविटी बढ़ेगी, नौकरी और स्टार्टअप में उन्हें मदद मिल सकेगी।

You cannot copy content of this page