DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

फोटो स्टोरी: रानी माई मंदिर मोड़ के पास पलटी धान से भरी ट्रक, बड़ी घटना टली

बालोद । यह नजारा बालोद से घोटिया मार्ग का है। जहां पर तालगांव और रानी माई मंदिर के बीच मोड़ के पास धान से लदी एक ट्रक पलट गई।

गनीमत कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन जिस तरह से ट्रक पलटी वह नजारा देखने लायक था। ट्रक के पलटने के बाद धान से भरी सभी बोरियां सड़क और किनारे आगे आ गिरी।

जहां एक ओर सोसाइटियों में धान परिवहन की धीमी गति से खरीदी प्रभावित होने की बात सामने आती है वहीं अब धान के ओवरलोड परिवहन के कारण इस तरह से हादसे का भी एक मामला सामने आ गया। घटना स्थल पर पहुंचे शशिकांत निषाद ने बताया उक्त ट्रक डौंडी से धान लोडकर बालोद की ओर जा रही थी।

You cannot copy content of this page