DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धान बेचने गया था पति, घर पर पत्नी ने लगा ली फांसी, कारण अज्ञात, जमरुवा की घटना

बालोद। बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम जमरूवा में एक पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण अभी अज्ञात है। मृतका पत्नी का नाम संतोषी देवांगन उम्र 30 साल है। पति डोमेंद्र देवांगन धान बेचने गए थे, जब 11:30 बजे वापस घर आए तो उन्होंने सबसे पहले पत्नी को फंदे पर लटके देखा। महिला की दो बच्चे हैं। महिला ने आत्महत्या क्यों की अभी कारण अज्ञात है। बालोद पुलिस जांच कर रही है। घटना शुक्रवार को सुबह 11 बजे की बताई जा रही है।

You cannot copy content of this page