बालोद। गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में अलग-अलग क्षेत्र में सफलता अर्जित करने वाले युवाओं को सम्मानित करने के लिए उनके घर तक पहुंचे और उन्हें साल श्रीफल भेंटकर उनका हौसला बढ़ाया और उनसे दूसरों को भी प्रेरणा लेने की बात कही। इस क्रम में ग्राम हरणसिंघी कु.निधि कतलम जो सीआईएसफ में चयनित हुई हैं उनका सम्मान किया गया। तत्पश्चात ग्राम पैरी निवासी यशपाल का महिला बाल विकास अधिकारी बनने और सामेशदेव के सब इंस्पेक्टर में चयन होने पर निवास पहुंचकर बधाई दिए।
विभिन्न क्षेत्रों में चयनित युवाओं को सम्मानित करने घर पर पहुंचे विधायक कुंवर निषाद
