DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

निपानी और सोहपुर के बीच पलटी मैजिक वाहन, सातवीं कक्षा के छात्र की मौत, 7 बच्चे हुए घायल, शराब के नशे में था ड्राइवर!

बालोद/गुरुर, दीपक देवदास। बालोद ब्लाक के निपानी के आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले 12 बच्चों से बच्चों से भरी एक मैजिक वाहन निपानी और सोहपुर के बीच पलट गई। घटना गुरुर थाना क्षेत्र में हुई। जिसमें बेलौदी के छात्र कुणाल पिता दीनदयाल कलिहारी कक्षा सातवीं उम्र 12 वर्ष (पैतृक निवास उसरवारा) की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं 7 बच्चे घायल है। घटना सुबह 7:30 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। जब टाटा मैजिक वाहन में आसपास कई गांव के बच्चों को एक साथ लेकर ड्राइवर केवल उर्फ संजू देवांगन निवासी बेलौदी स्कूल की ओर जा रहा था। घटना के बाद घायल बच्चों ने बताया कि ड्राइवर शराब के नशे में लग रहा था और अक्सर शराब के नशे में ही गाड़ी चलाया करता है। हादसे के वक्त भी वह शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था। जिसकी जांच तत्काल घटनास्थल पर पहुंची एसडीएम प्राची सहित अन्य अधिकारियों द्वारा ब्रिथ एनालाइजर मशीन से कराई गई। वह नशे में पाया गया। नशे में वह यह तक बोलने लगा था कि ड्राइवर को तो चार खून माफ है। इस तरह लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए उसने बच्चों की जान जोखिम में डाली। इसमें एक छात्र की मौत भी हो गई। तो कई बच्चे घायल है। जानकारी के अनुसार उक्त ड्राइवर द्वारा आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को अलग-अलग गांव से उठाते हुए निपानी के आत्मानंद स्कूल में पहुंचाया जाता है। दो शिफ्ट में वह बच्चों को ले जाता था। बच्चों ने बताया कि वह वाहन चलाते वक्त भी लापरवाही बरतता था। कई बार स्टेरिंग छोड़कर चलता था। इससे बच्चे डरे सहमें से रहते थे और शराब के नशे में भी वह अक्सर गाड़ी चलाता था। इस घटना की मुख्य वजह तेज रफ्तार और शराब के नशे में होना बताया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की ओर से भी जांच में भी इसकी पुष्टि हुई है। तो वहीं घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर इलाज जारी कर दिया गया है।

बच्चों से मिलने पहुंची अस्पताल में एसडीएम प्राची ठाकुर, हुई भावुक

वहीं घटना के बाद गुरुर एसडीएम प्राची ठाकुर बच्चों से मिलने के लिए गुरुर अस्पताल के साथ जिला अस्पताल बालोद तक पहुंची। बच्चों की स्थिति देख वह भावुक हो गई। बच्चों के स्वास्थ्य की पल-पल की जानकारी लेती रही । उनके साथ गुरुर तहसीलदार हनुमत श्याम भी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा दावा किया जा रहा है की लापरवाही बरतने वाले ड्राइवर के साथ साथ गाड़ी मालिक के ऊपर भी कार्रवाई होगी। क्योंकि यह भी पता चला कि जिस गाड़ी टाटा मैजिक क्रमांक सीजी 05 एफ 0663 में बच्चों को ले जाया जाता रहा था। उसका एक साल पहले बीमा भी समाप्त हो चुका है। इससे वाहन मालिक की लापरवाही भी सामने आ रही है ।

यह बच्चे हुए हैं घायल

इस घटना में यशस्वी पिता दिनेश अवधिया उम्र 13 वर्ष, लव राज साहू पिता लीलेश्वर साहू उम्र 10 वर्ष, रावि पिता दिनेश कुमार उम्र 10 वर्ष , तोमेश पिता रूप राम साहू उम्र 10 वर्ष, उज्जवल पिता मिथलेश साहू, सुशांत पिता मिथलेश साहू निवासी सोहपुर, टोमेश पिता रूप राम साहू सोहपुर, देवेश पिता टोमन लाल नेताम , गरिमा पिता टोमन लाल, शिवांश पिता गिरधर गोंड, वैभव पिता ग्वाल गोंड ,चीकू पिता प्रमोद साहू, शिखर पिता दीपक गोंड सभी निवासी सोहपुर के बच्चे हैं। जो इस वाहन में सवार थे। इसमें तोमेश साहू को धमतरी रिफर किया गया है। तीन बच्चों का हाथ फैक्चर हुआ है। बाकी अन्य को मामूली चोट आई है। जिनकी स्थिति में सुधार आ रहा है।

You cannot copy content of this page