DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने झुकाया शीश, स्वर्गीय रविंद्र को दी श्रद्धांजलि

बालोद। प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज बालोद तहसील के ग्राम पीपरछेड़ी पहुॅचकर सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी स्वर्गीय रविन्द्र भेंडिया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने स्वर्गीय रविन्द्र भेंडिया की पत्नी व प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया तथा उनके शोकसंतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी आदि मौजूद थे। बता दें कि बीते दिनों रविंद्र भेड़िया की हार्ट अटैक से रायपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। जिनका अंतिम संस्कार ग्राम पीपरछेड़ी में किया गया। अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद सहित अन्य दिग्गज और भाजपा नेता भी शामिल हुए थे।

You cannot copy content of this page