DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जनजाति गौरव स्मृति कार्यक्रम: शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, दल्लीराजहरा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

दल्ली राजहरा। छत्तीसगढ़ सरकार के आदेश अनुसार जनजाति गौरव स्मृति कार्यक्रम माह के अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दल्लीराजहरा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए रहे हैं। जिसका उद्देश्य जनजाति समाज के गौरवशाली इतिहास, जल जमीन, जंगल के संरक्षण करने वालों की गौरव गाथा तथा सांस्कृतिक परम्पराओं से जन समुदाय को तथा बच्चों को परिचित कराना है।


संस्था के प्राचार्य के मार्गदर्शन में जनजाति समाज के गौरवशाली इतिहास एवं सांस्कृतिक विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा लोकगीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आगामी आदिवासी समाज लोककला एवं लोक संस्कृति पर पोस्टर तथा रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित किए जाएंगे तत्पश्चात 23 अक्टूबर को 12:00 बजे से अंतिम कार्यक्रम के रूप में मंचीय कार्यक्रम, अतिथि उद्बोधन होगा।


उक्त कार्यक्रम को आयोजित करने में संस्था के प्राचार्य कुसुम साहू ,प्रशिक्षण अधीक्षक के के दुबे ,कार्यक्रम संयोजक प्रशिक्षण अधिकारी विरेंद्र कुमार बघेल, सहसंयोजक प्रशिक्षण अधिकारी संतोष चौधरी तथा प्रशिक्षण अधिकारी शिल्पी वर्मा, शिवेंद्र यादव, टिकेश्वर साहू,फनील कुमार, प्रवीण कुमार , ताकेश कुमार,गीतू गौतम, अरुण कुमार का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

You cannot copy content of this page