DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बेटी के जन्मदिन पर स्कूल में हुआ न्योता भोज

बालोद। योगेश चतुर्वेदी एवं कविता चतुर्वेदी के द्वारा अपने बेटी दीक्षा चतुर्वेदी कक्षा पाँचवी के जन्मदिन को यादगार बनाने के उद्देश्य से न्योता भोजन करवाया गया। शासकीय प्राथमिक शाला बड़गांव के संस्था प्रमुख पुणेश सोनबरसा द्वारा इस अवसर पर कहा गया कि शासन द्वारा महत्वाकांक्षी योजना न्योता भोज योजना चलाई जा रही है जो की बहुत अच्छा योजना है आजकल हम अपने बच्चों के जन्मदिन पर बहुत सारे व्यर्थ में पैसे खर्च कर देते हैं किंतु इस योजना के तहत हम कम पैसे में ही सारे स्कूल के बच्चों को सामूहिक भोज करवा सकते हैं और पुण्य प्राप्त कर सकते है. कमल कांत साहू ने कहा यह हम सभी के लिए अच्छा अवसर है स्वेच्छा से कोई भी अपने ख़ुशी के पल को सामूहिक रूप से न्योता भोज करवा कर पुण्य के भागी बन सकते है। इससे बच्चों को भी पौष्टिक भोजन मिल जाता है। इस अवसर पर सभी स्टॉफ प्रधान पाठिका पुनेस सोनबरसा,शिक्षक टिकेंद्र रामटेके कमलकांत साहू साला प्रबंध समिति के अध्यक्ष तिलोचन राम,सदस्या कविता चतुर्वेदी सहित सभी बच्चे उपस्थित थे

You cannot copy content of this page