घीना गांव में शीतला मंदिर और ज्योति कलश का निर्माण शुरू



बालोद। घीना गांव में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है, जहां गांव के मुख्य देवी शीतला मंदिर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। गांव के सभी निवासी इस कार्य में श्रमदान कर रहे हैं और एकता भाईचारे की मिशाल पेश कर रहे हैं।

इस मंदिर के अलावा ज्योति कलश हेतु एक कमरा भी निर्मित किया जा रहा है। गांव के निवासियों के साथ-साथ गणमान्य नागरिकों ने भी इस कार्य में विशेष सहयोग प्रदान किया है।

सुखी राम पटेल और राजकुमार तारम, रूपसिंह रावटे ने बताया कि यह कार्य समुदायिक सहयोग से किया जा रहा है और गांव के सभी निवासी इसमें भाग ले रहे हैं। यह गांव की एकता और भाईचारे की भावना को दर्शाता है।

यह कार्य छत्तीसगढ़ के अनोखे आदर्श गांव के रूप में घीना गांव को प्रदर्शित करता है।

You cannot copy content of this page