क्रमोन्नत/ समयमान वेतनमान के लिए महाअभियान,, जिले के शिक्षक एल बी संवर्गो का नियोक्ता व विभागीय अधिकारियों को अभ्यावेदन देना जारी



व्याख्याता और शिक्षक डीईओ/ सीईओ जिला पंचायत के नाम तथा सहायक शिक्षक बीईओ/ जनपद पंचायत सीईओ को दे रहे अभ्यावेदन

बालोद। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू ने बताया कि आज समयमान/ क्रमोन्नति वेतनमान के लिए जिले के सैकड़ों शिक्षकों ने अभ्यावेदन अपने नियोक्ता व उच्च अधिकारियों के नाम जमा किया! टीचर्सएसोसिएशन ने छत्तीसगढ़ शासन से शिक्षक एलबी संवर्ग को प्रथम नियुक्ति तिथि को आधार मानते हुए भूतलक्षी प्रभाव से समयमान वेतनमान / क्रमोन्नति वेतनमान प्रदान करने की मांग की है। एसोसिएशन शुरू से ही समयमान वेतनमान / क्रमोन्नति वेतनमान के लिए संघर्ष करती रही है।वही वर्तमान में सहायक शिक्षिका सोना साहू प्रकरण में बिलासपुर हाई कोर्ट के डबल बेंच के फैसले के आधार पर सभी सहायक शिक्षक, शिक्षक तथा व्याख्याताओं को जिनकी सेवा अवधि 10 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उन्हें समयमान वेतनमान / क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ के लिए अभ्यावेदन सौंपे जा रहे हैं।
शिक्षक एलबी संवर्ग को प्रथम नियुक्ति तिथि को आधार मानक़र पूर्व सेवा की गणना पंचायत विभाग तथा शिक्षा विभाग की सेवा अवधि को जोड़ते हुए यथा – 1998 से 2007 तक की सेवा अवधि हेतु प्रथम समयमान वेतनमान / क्रमोन्नति वेतनमान, 2008 से 2017 तक हेतु द्वितीय समयमान वेतनमान / क्रमोन्नति वेतनमान तत्काल प्रदान किया जाये, इसी अनुक्रम में समस्त सहायक शिक्षक, शिक्षक तथा व्याख्याता (एलबी संवर्ग) को प्रथम नियुक्ति तिथि से 10 वर्ष सेवा अवधि के गुणांक में समयमान वेतनमान / क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ प्रदान किया जाये। हजारो शिक्षकों का संविलियन से पूर्व सेवा 10 वर्ष पूर्ण नही हुआ है, उन्हें भी संविलियन के पूर्व व संविलियन के पश्चात की सेवा मिलकर 10 वर्ष पूर्ण होने पर प्रथम नियुक्ति तिथि की सेवा गणना कर क्रमोन्नति/ समयमान वेतन निर्धारण कर लाभ दिया जावे।चूंकि शिक्षक एलबी संवर्ग को समयमान वेतनमान / क्रमोन्नति वेतनमान दिए जाने का वादा विधानसभा चुनाव 2023 के जन घोषणा पत्र के अनुसार मोदी की गारंटी में शामिल है।


छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के अभी चल रहे अभियान के अन्तर्गत सभी प्रदेश भर के सहायक शिक्षक, शिक्षक तथा व्याख्याता गण 24, 25 तथा 26 सितम्बर को पंचायत विभाग तथा शिक्षा विभाग कार्यालय में समयमान वेतनमान / क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ दिए जाने हेतु आवेदन सौप रहे हैं। शिक्षा विभाग ने पूर्व में ही रिवाइज्ड एलपीसी जारी करने पत्र लिखा था था, अतः पंचायत, नगरीय निकाय व शिक्षा विभाग अपने अपने हिस्से की राशि समयोजित कर शिक्षक संवर्ग को उनके स्वत्वों का भुगतान करना चाहिए।अभियान में सोना साहू प्रकरण को आधार मानते हुए सभी शिक्षक साथी व्यक्तिगत रूप से अपने नियोक्ता व सम्बंधित विकासखंड खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन सौप रहे हैं ।
आज अभ्यावेदन सौंपने वालों में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू, जिला संयोजक कामता प्रसाद साहू, जिला सचिव नरेंद्र कुमार साहू, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुम्भकार, जिला महामंत्री शेषलाल साहू, जिला संगठन मंत्री तुकाराम साहू, ब्लॉक अध्यक्ष डौंडी लोहारा अविनाश साहू, देवनारायण सिन्हा, डी एस कस्तुरे, गुलशन गंगबेर, परमानंद साहू, कांतुलाल चंदेल,देवेन्द्र कुमार साहू, मधुमाला कौशल, संतोषी शांडिल्य, गीतांजलि कमल, श्वेता मेश्राम, प्रीति अवस्थी,जितेंद्र धनंजय, श्रीमती हेमलता साहू, देवनारायण चौधरी, वीरेंद्र गंगराले, के एल भंडारी, कृष्णकांत यादव, के एल यादव, डी एस साहू, संजय वर्मा, कुमार सिंह कश्यप, सरिता काहिरा, अनुज राम नागवंशी, जालम सिंह नेताम सहित जिले के सैकड़ों शिक्षक शामिल थे!

You cannot copy content of this page