DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालवाड़ी समीक्षा बैठक में बच्चों की प्रगति सहित अन्य मुद्दों पर की गई चर्चा


डौंडीलोहारा। विकासखण्ड डोंडी लोहारा में दिनांक 25/09/2024 को BRC हाल में जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.सी.मरकले ,जिला मिशन समन्वयक श्री अनुराग त्रिवेदी , विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु मिश्रा , विकासखण्ड स्रोत समन्वयक श्री दिनेश कुमार मालेकर की उपस्थिति में समीक्षा बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर की गई। बालवाड़ी कार्यक्रम के जिला समन्वयक द्वय श्री प्रेमनारायण वर्मा एवं श्री तुकाराम टेखरे के द्वारा बालवाड़ी के पांचों आयामों के बारे में विस्तृत चर्चा कर मौसम के हिसाब से पाठ्यक्रम का निर्धारण एवं चौदह थीम के बारे में बताया गया। सर्कल टाइम (स्वागत) से बालवाड़ी का प्रारंभ कर सभी आयामों में 30-30 मिनट का समय शारीरिक विकास, भाषायी विकास,संज्ञानात्मक विकास, सामाजिक अथवा भावनात्मक विकास एवं रचनात्मक विकास हेतु प्रतिदिवस कम से कम दो से तीन घंटे बालवाड़ी के बच्चों को देना है। जिला मिशन समन्वयक द्वारा उन्तीस बालवाड़ी केन्द्र से आये शिक्षकों एवं संकुल समन्वयकों से फेस टू फेस बालवाड़ी के भौतिक संसाधन एवं दर्ज संख्या पर चर्चा किया गया साथ ही अपार आई.डी.(ऑटोमेटिक परमानेन्ट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री आई डी) हेतु संकुल समन्वयकों को प्राचार्य के साथ मिलकर आवश्यक तैयारी के लिए निर्देशित किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सकारात्मक पक्ष एवं सकारात्मक सुझाव के साथ FLN पर चर्चा करते हुए अक्टूबर माह में होने वाले (NAS) नेशनल एचीवमेंट सर्वे हेतु कक्षा तीसरी, छठवीं, और नवमीं के बच्चों की तैयारी करवाने शिक्षकों को निर्देशित किया। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु मिश्रा जी शालेय स्वच्छता, शाला सुरक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षा जवाहर नवोदय, एकलव्य, जवाहर उत्कर्ष हेतु अतिरिक्त समय देकर बच्चों की तैयारी सुनिश्चित करने प्रेरित किया गया। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के विकासखण्ड नोडल अधिकारी मोहित भौसर्य सहायक नोडल अधिकारी तेजस्वी नाथ योगी ने बताया कि 01अक्टूबर 2024 को विकास खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर नितिन कुमार देशमुख, तिरेन्द्र कुमार साहू, युगलकिशोर निर्मलकर, ईश कुमार देशमुख, राजेश कुमार यादव, श्रीमती रागिनी देवांगन, जीधूप्रसाद देशमुख, शिवकुमार पटेल,श्रीमती अंजुलता देवांगन, जितेन्द्र कुमार साहू द्वारा BRC हाल में प्रातः 10 बजे से शायं 04 बजे तक प्रत्येक संकुल से एक शिक्षक को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। ततपश्चात विकासखण्ड से प्रशिक्षण प्राप्त कर शिक्षक संकुल स्तर पर 03 अक्टूबर 2024 को स्वयंसेवी शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। सभी समन्वयक साथी उल्लास एप्प में पंजीकृत नए शिक्षार्थियों एवं स्वयं सेवी शिक्षकों की सूची तैयार कर कक्षा संचालन की तैयारी सुनिश्चित करें। श्री दिनेश कुमार मालेकर विकासखण्ड स्रोत समन्वयक द्वारा जिले से आये अधिकारियों का आभार प्रदर्शन कर समीक्षा बैठक का समापन की घोषणा की गई।

You cannot copy content of this page