राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में फार्मा पार्क की घोषणा करने पर आईपीए ने जताया श्याम बिहारी जयसवाल का आभार



आईपीए ने स्वास्थ्य मंत्री से शासकीय फार्मासिस्ट को फ़ार्मेसी ऑफिसर पदनाम देने का माँग किया, दस सुत्रीय माँग लेकर स्वास्थ्य मंत्री से मिला आईपीए

5 हज़ार उपस्वास्थ्य केंद्रों में फार्मासिस्ट का पद स्वीकृत करने की माँग

रायपुर। प्रदेशभर के 33 हज़ार पंजीकृत फार्मासिस्टों के विभिन्न लंबित माँगो को लेकर इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल से मुलाक़ात किया । आईपीए के दस शूत्रीय माँग पत्र में शासकीय फार्मासिस्ट के लिये कैडर निर्माण एवम फार्मासिस्ट ग्रेड 2 का ग्रेड पे 2400 से 4200 करने की माँग प्रमुखता से की गई है । प्रदेशभर के उच्च शिक्षित बेरोज़गार फार्मासिस्टों के लिये रिक्त 400 से अधिक पदों पर जल्द ही व्यपाम से परीक्षा लेकर भर्ती करने की माँग की गई है । प्रदेश के समस्त उपस्वास्थ्य केंद्रों में फार्मासिस्ट पद सृजित करने से 5 हज़ार पदों पर फार्मासिस्ट भर्ती का रास्ता खुलेगा साथ ही पशुचिकित्सालयों एवम ब्लड बैंकों में भी फार्मासिस्ट की नियुक्ति अनिवार्य रूप से करने की माँग किया गया है । फ़ार्मेसी डिग्री की किरायेबाज़ी रोकने ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट का सख़्ती से पालन करवाने और फार्मासिस्ट विहीन दवा दुकानों को मुहिम चलाकर बंद करवाने की माँग की गई है । इसके लिए राज्य के स्टेट फ़ार्मेसी कौंसिल में फ़ार्मेसी इंस्पेक्टर की नियुक्ति करने की बात कही गई है । फार्मा पार्क में दवा उद्योग स्थापित करने उद्यमी फार्मासिस्टों को रियायती दर पर ज़मीन उपलब्ध करवाने और शासकीय दवा ख़रीदी में राज्य के दवा उद्योगों को विशेष लाभ देने की माँग भी शामिल है । इसी प्रकार जन औषधि केंद्र एवम मुख्यमंत्री धन्वंतरि मेडिकल खोलने बेरोज़गार फार्मासिस्ट को प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया है । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत संविदा फार्मासिस्टों को जल्द ही नियमितीकरण प्रक्रिया में शामिल कर नियमितीकरण का लाभ दिया जाए । राज्य में दवा उद्योग स्थापित करने फार्मा पार्क की स्थापना के लिए आईपीए ने राज्य सरकार का आभार प्रकट किया है । राज्य में दवा उत्पादन से लेकर दवा वितरण व्यवस्था को आम नागरिकों तक सहज व सुगम बनाने राज्य सरकार के सभी प्रयासों में हर संभव साथ देने का निश्चय आईपीए के द्वारा लिया है । प्रतिनिधि मंडल में राज्य संयोजक फार्मासिस्ट वैभव शास्त्री , महासचिव फार्मासिस्ट राहुल वर्मा और फार्मासिस्ट लव कुमार यदु शामिल थे ।

You cannot copy content of this page