बालोद में 6 जून को होगी शिवसेना की महत्वपूर्ण बैठक



संगठन विस्तार और एनडीए सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल पर होगी विशेष चर्चा

बालोद। शिवसेना पार्टी संगठन बालोद जिले की महत्वपूर्ण बैठक 6 जून, शनिवार को दोपहर 1:30 बजे से कला केंद्र भवन बालोद में आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन शिवसेना नेता विजय पारख के नेतृत्व में किया जा रहा है।

जिले के शिवसेना नेता सचिन सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य बालोद जिला इकाई की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक मजबूत बनाना तथा पार्टी की भावी रणनीति पर विचार-विमर्श करना है।

उन्होंने बताया कि केंद्र में एनडीए सरकार के 12 वर्ष के विकासपरक एवं जनहितकारी कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान एनडीए सरकार में शिवसेना की भूमिका और योगदान पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

बैठक में जिले के सभी विधानसभा, विकासखंड एवं ग्राम स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।

शिवसेना नेताओं ने जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दृष्टि से यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

You cannot copy content of this page