DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा के सदस्यता अभियान हेतु हुई जनसभा

बालोद। ग्रामीण भाजपा मंडल बालोद के द्वारा ग्राम अंगारी (बालोद) में सदस्यता अभियान हेतु जनसभा हुई। इस अवसर पर पवन साहू जिला अध्यक्ष भाजपा बालोद,कृष्णकांत पवार प्रदेश कार्य समिति सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष,राकेश यादव (छोटू) जिला महामंत्री जिला सं.स.अभियान बालोद, देवेंद्र जायसवाल जिलाउपाध्यक्ष, प्रेम साहू अध्यक्ष-भाजपा ग्रामीण मंडल बालोद, सुरेंद्र देशमुख प्रभारी सदस्यता अभियान मंडल बालोद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें। इस सदस्यता अभियान के सभा में जिलाध्यक्ष ने प्रमोद प्रकाश सोनेल(सेवानिवृत्त प्राचार्य शिक्षा विभाग कांकेर,जिला अध्यक्ष छ.ग शिक्षक फेडरेशन कांकेर,भूतपूर्व संभागीय उपाध्यक्ष बस्तर संभाग)अपने परिवार एवं ग्रामीण जनों के साथ भाजपा प्रवेश कराए। सभा में जिलाध्यक्ष ने प्रमोद प्रकाश सोनल का स्वागत करते हुए कहा भाजपा से हम क्यो जुड़े……?भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला सूत्र है,,,भारत के सांस्कृतिक मूल्य, हमारी निष्ठाएं और भारत के परम वैभव को प्राप्त करने का संकल्प; और साथ ही यह आत्मविश्वास कि अपने पुरुषार्थ से हम इन्हें प्राप्त करेंगे।भाजपा की विचारधारा को एक पंक्ति में कहना हो तो वह है ‘भारत माता की जय’। भारत का अर्थ है ‘अपना देश’। देश जो हिमालय से कन्याकुमारी तक फैला है और जिसे प्रकृति ने एक अखंड भूभाग के रूप में हमें दिया है। यह हमारी माता है और हम सभी भारतवासी उसकी संतान हैं। एक मां की संतान होने के नाते सभी भारतवासी सहोदर यानि भाई-बहन हैं। भारत माता कहने से एक भूमि और एक जन के साथ हमारी एक संस्कृति का भी ध्यान बना रहता है। इस माता की जय में हमारा संकल्प घोषित होता है और परम वैभव में है मां की सभी संतानों का सुख और अपनी संस्कृति के आधार पर विश्व में शांति व सौख्य की स्थापना। यही है ‘भारत माता की जय’। इस उद्देश्यों की पूर्ति के लिए आप सभी भाजपा से जुड़े।
सभा का संचालन दानेश्वर मिश्रा ने किया एवं चित्रसेन साहू,संजय साहू बिरेन्द्र साहू,विकास साहू,हरिश्चंद्र साहू,कुलदीप यादव ने ऑनलाइन,ऑफ़लाइन सदस्यता बनाये। जिसमें लगभग 150 की संख्या में कार्यकर्ता एवं आम जन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किये। जिसमें बिसेसर साहू,विजय सोंखुटिया,डोमेन्द्र साहू,संतराम ठाकुर,कुबेर साहू, चंपा साहू ,छगन साहू ,संतकुमार साहू ,रघुवीर साहू ,मोती उइके, सबल साहू ,नारायण नारू,श्रीमती कानेश्वरी साहू, अहिल्या ठाकुर ,देहुती साहू ,द्रोपति साहू ,सुमन साहू ,बेदबती साहू , हीना पटेल , देवकी पटेल,
आमजन उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page