बालोद। प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ निषाद समाज एवं गुंडरदेही विधानसभा विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद बलौदाबाजार जिला विकासखंड कसडोल के ग्राम छरछेद पहुँचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात किया। बता दे कि गुरुवार को अंधविश्वास जादू टोना के शक में 4 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। विधायक जी ने परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। साथ ही हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मौके पर केवट निषाद समाज के पदाधिकारी मौजूद रहें।

