कचांदूर में पेयजल संकट दूर करने आगे आए जसवंत सिन्हा, निजी बोरवेल का पानी ग्रामीणों को किया समर्पित



जनहित की अनूठी पहल से सैकड़ों ग्रामीणों को मिली राहत, ग्रामीणों ने जताया आभार

गुण्डरदेही/बालोद। ग्राम पंचायत कचांदूर में पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के लिए समाजसेवी जसवंत सिन्हा ने सराहनीय पहल करते हुए अपने निजी बोरवेल का पानी ग्रामीणों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। उनकी इस जनकल्याणकारी पहल से गांव के सैकड़ों लोगों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे समय में जसवंत सिन्हा ने गांव की समस्या को अपनी समस्या मानते हुए आगे आकर सहयोग का हाथ बढ़ाया और अपने निजी बोरवेल से ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की।

ग्रामीणों का कहना है कि आज के समय में जहां लोग अपने निजी संसाधनों को साझा करने से भी हिचकिचाते हैं, वहीं जसवंत सिन्हा ने बिना किसी स्वार्थ के अपने निजी संसाधन को जनहित में समर्पित कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

ग्रामीणों ने बताया कि जसवंत सिन्हा हमेशा क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं और लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने पेयजल संकट के समाधान के लिए जो पहल की है, उससे गांव के लोगों को बड़ी राहत मिली है।

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि जसवंत सिन्हा केवल किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि समाजसेवा की भावना से कार्य करते हैं। वे जनता की समस्याओं को अपनी समस्या मानकर उनके समाधान के लिए हमेशा आगे आते हैं और सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहते हैं।

पेयजल समस्या के समाधान के बाद ग्राम पंचायत कचांदूर के ग्रामीणों ने जसवंत सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी इस पहल की सराहना की। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि वे आगे भी इसी तरह जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।

You cannot copy content of this page