DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तहसील ग्राम पटेल संघ गुण्डरदेही की महत्वपूर्ण बैठक 6 जून को

संगठन मजबूती, आमसभा और मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा

गुण्डरदेही। तहसील ग्राम पटेल संघ गुण्डरदेही की आवश्यक बैठक 6 जून 2026, शनिवार को सुबह 11 बजे चैनगंज कला मंच में आयोजित की जाएगी। बैठक में तहसील क्षेत्र के सभी ग्राम पटेलों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है।

तहसील ग्राम पटेल संघ गुण्डरदेही के अध्यक्ष ढाल सिंह साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में इस माह आयोजित होने वाली छत्तीसगढ़ प्रदेश ग्राम पटेल संघ की आमसभा को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके अलावा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए आवश्यक रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में ग्राम पटेलों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ-साथ मासिक मानदेय संबंधी विषय पर विशेष चर्चा होगी। संघ द्वारा ग्राम पटेलों की समस्याओं, अधिकारों एवं मांगों को लेकर आगामी कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी।

अध्यक्ष ढाल सिंह साहू ने गुण्डरदेही तहसील के सभी ग्राम पटेलों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव देने तथा संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि ग्राम पटेलों की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी से ही संगठन की आवाज को मजबूती मिलेगी तथा लंबित मांगों के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की जा सकेगी।

You cannot copy content of this page