खुलासा: जिसके घर में मिली थी खेरथा बाजार के सरपंच की लाश, वही पोस्टमैन निकला हत्यारा, जानिए हत्या की वजह क्या बताया ?



बालोद। थाना डौण्डीलोहारा के चौकी संजारी क्षेत्र में ग्राम खेरथा बाजार के सरपंच विक्रम सिन्हा की हत्या का मामला सामने आया था। इस केस को चंद घंटे के भीतर सुलझाते हुए पुलिस ने हत्या के आरोप में गांव के ही पोस्टमैन राम जी प्रजापति को गिरफ्तार किया है। जिसके घर के कमरे में ही मृतक सरपंच की लाश मिली थी। आरोपी पोस्टमैन ने सरपंच की हत्या इसलिए की क्योंकि वह उसकी पत्नी पर गलत निगाह/ नियत रखता था। रात में दोनों ने साथ में शराब पी थी। इस दौरान सरपंच द्वारा उसकी पत्नी के लिए गलत शब्द कहे गए। जिसके कारण उसने चाकू से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद नशे में होने के कारण वह भी लाश के पास ही सोया हुआ था।

गठित हुई थी जांच टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, एस. आर. भगत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अषोक कुमार जोशी के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक बालोद सुश्री नवनीत कौर के पर्यवेक्षण में थाना डौण्डीलोहारा व चौकी संजारी स्टाफ एवं एफएसएल टीम द्वारा घटना स्थल का बरिकी से जांच किया गया। घटना के संबध में संपूर्ण जानकरी प्राप्त कर प्रकरण में संदेही रामजी प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर वह पहले गोल मोल जवाब दे रहा था। घटना के संबंध में कोई जानकारी नही होना बता रहा था। किन्तु उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर वह बताया कि घटना की रात रामजी प्रजापति और विक्रम सिन्हा दोनो रामजी के घर में शराब पीये। इसके बाद विक्रम सिन्हा के द्वारा रामजी प्रजापति की पत्नि के बारे में गलत बात कर रहा था। और उसकी पत्नि पर गलत नियत रखता था। जिसके कारण दोनो में विवाद हुआ । रामजी प्रजापति आक्रोश में आकर धारदार चाकू से विक्रम सिन्हा के गले में वार कर उसकी हत्या कर दिया। आरोपी रामजी प्रजापति से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिंमाड पर भेजा गया है।

कत्ल की गुत्थी सुलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी में इनकी रही भूमिका

चौकी प्रभारी संजारी सउनि अरविंद साहू , प्र.आरक्षक हेमराज कोमरे,प्र. आरक्षक विकास सिंह, आरक्षक लोकेश साहू, वेदप्रकाश, संजीव बारले, महिला आरक्षक जागृति ठाकुर, थाना डौण्डीलोहारा से सउनि अनित राम यादव ,प्र.आरक्षक यज्ञदत ठाकुर ,आरक्षक त्रवेश सिन्हा , पूनम खरे, कुमलाल वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page